ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या रूही के कहने पर अभीरा से तलाक लेगा अरमान, आएंगे कई बड़े ट्विस्ट

Updated at : 08 Apr 2024 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है. जहां रूही अरमान को तलाक के कागज दे रही है. वह चाहती है कि वह अभीरा से कानूनी तौर पर अलग हो जाए और उससे शादी कर लें.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित और गर्विता साधवानी स्टारर टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. अभीरा और अरमान के बीच की केमिस्ट्री सभी को पसंद आ रही है. अब आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि कैसे अरमान, जिसने अभीरा से अक्षरा का जन्मदिन खूब मौज-मस्ती और उत्साह के साथ मनाने का वादा किया था, आखिरकार रूही की वजह से उसका साथ छोड़ देता है. अब, मेकर्स ने कहानी में ट्विस्ट लाने के लिए एक नया प्रोमो जारी किया है, जहां यह देखा जाएगा कि रूही अरमान को तलाक के कागजात सौंप रही है, क्योंकि वह चाहती है कि वह कानूनी तौर पर अपनी पत्नी से अलग हो जाए और उससे शादी कर लें.


क्या अभीरा के साथ तलाक लेगा अरमान
दरअसल मेकर्स की ओर से स्टारप्लस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे अभीरा पौधों को पानी दे रही है, अरमान आता है और उसे पीछे से गले लगाता है. अभीरा गलती से अरमान के गालों पर किस कर लेती है. रूही सब कुछ देखती है और हमेशा की तरह उसे जलन होती है. बाद में हम देखते हैं कि वह अरमान को तलाक के कागजात सौंपती है, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वह चाहती है कि अरमान अभीरा को तलाक दे और कानूनी रूप से उससे अलग हो जाए.


अभीरा-अरमान को अलग होता नहीं देख पाएंगे फैंस
कहने की जरूरत नहीं है कि जब से ये रिश्ता क्या कहलाता है का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, तबसे अभिमान के एक्साइटेड फैंस क्रेजी हो रहे हैं. वह ये संभाल नहीं पा रहे है कि उनके पसंदीदा अभीरा और अरमान अलग हो रहे हैं. रूही के किरदार को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. फैंस ये क्यास लगा रहे हैं कि इस बार रूही की हार पक्की है, क्योंकि अरमान कहीं न कहीं अभीरा से प्यार करने लगा है और वह अपनी पत्नी को नहीं छोड़ेगा. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अरमान वाकई रूही की इच्छा पूरी करेगा और अभीरा को तलाक देगा या कहानी बिल्कुल अलग मोड़ ले लेगी.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही के लिए अभीरा को अकेला छोड़ देगा अरमान, अक्षरा का जन्मदिन मनाएगा मनीष

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola