ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert : जंगल में कार्तिक का पर्स देख चौंक जाएगी नायरा, खुलेगा देसाई फैमिली का सच

Updated at : 25 Sep 2020 2:16 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert : जंगल में कार्तिक का पर्स देख चौंक जाएगी नायरा, खुलेगा देसाई फैमिली का सच

yeh rishta kya kehlata hai spoiler alert kartik krishna smartly sneaks out their goon clutches naira found kartik purse upcoming episode bud : सीरियल 'ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai ) के आनेवाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्‍ट आनेवाला है. नायरा कार्तिक की तलाश में घर से निकल चुकी है. कार्तिक देसाई हाउस में फंस जाता है. कृष्‍णा को इसी परिवार ने गोद लिया है. इस परिवार का कई गलत कामों में हाथ है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert : सीरियल ‘ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai ) के आनेवाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्‍ट आनेवाला है. नायरा कार्तिक की तलाश में घर से निकल चुकी है. कार्तिक देसाई हाउस में फंस जाता है. कृष्‍णा को इसी परिवार ने गोद लिया है. इस परिवार का कई गलत कामों में हाथ है. ये गुंडे कार्तिक को कृष्‍णा से दूर करने की कोशिश कर रहे हैं. ताकि वह उसे ग्राहक के पास ले जा सके.

लेकिन दोनों स्‍मार्टली प्‍लान करते हुए इस चंगुल से निकलने का प्‍लान करते हैं. दोनों जंगल में भागते हैं और इनके पीछे हाथ में बंदूक लिये गुंडे उनके पकड़ने के लिए दौड़ते हैं. कार्तिेक और कृष्‍णा इस बात से भी परेशान की हैं कि उनके हाथों में बंदूक है वह गोली भी चला सकते हैं.

वे पीछे से पकड़ने वाले गुंडों के साथ एक जंगल में भागते हैं, कार्तिक और कृष्ण को बहुत परेशान करते हुए, पूर्व युगल को गोली मारने के लिए अपने हाथों में बंदूक के साथ लोड किया जा रहा है. इस बीच, नायरा भी उसी आस-पास पहुँच जाती है और कार्तिक का पर्स वहां देखकर चौंक जाती है. वह कार्तिक को पुकारती है. क्‍या नायरा, कार्तिक और कृष्‍णा से मिल पायेगी? क्‍या दोनों गुंडों के चंगुल से छूट पायेंगे? यह तो आनेवाले एपिसोड में ही पता चल पायेगा.

Also Read: Bhabiji Ghar Par Hain : अनीता भाभी के रोल में दिखेंगी नेहा पेंडसे? यहां देखें उनकी बोल्‍ड और खूबसूरत तसवीरें

दरअसल, कार्तिक अपनी बेटी कृष्णा की मदद के घर से निकला है, इसके बाद से वह घर नहीं लौटा. जिस परिवार ने कृष्णा को गोद लिया है वह अच्छा नहीं है और कई गलत कामों में शामिल है. कार्तिक को गायब करने में उनका ही हाथ है. नायरा अपने परिवार से इस बात का जिक्र करती है लेकिन कोई उसकी बातों पर विश्‍वास नहीं करता. जिसके बाद प्रेग्‍नेंट नायरा खुद कार्तिक को बचाने घर से नि‍कलती है.

दूसरी तरफ, जहां नायरा कार्तिक के गायब होने से परेशान हैं, वहीं नक्ष और कीर्ति की नई कहानी शुरू हो गई है. आदित्य की घटना के बाद नक्ष आहत है और वह कीर्ति को दूसरा मौका नहीं देना चाहता. कीर्ति भी आहत हैं. उसे बुरा लगता है कि अब उनके रिश्ते में कुछ नहीं बचा है. नक्ष ने उससे तलाक की भी मांग की है. वहीं उनका बेटा कृष लौट आया है. जिसे आदित्‍य उसका बेटा होने का दावा कर रहा है. जिसकी वजह से कीर्ति और नक्ष के रिश्‍ते में दरार आ गई है.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola