Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: घने जंगल में पहुंची नायरा, कार्तिक और कृष्‍णा के साथ चंगुल में फंसी...

Updated at : 26 Sep 2020 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: घने जंगल में पहुंची नायरा, कार्तिक और कृष्‍णा के साथ चंगुल में फंसी...

yeh rishta kya kehlata hai spoiler alert death knocking at the door with kartik naira krishna on gun point upcoming episode bud : सीरियल 'ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के आनेवाला एपिसोड में बड़ा ट्विस्‍ट आनेवाला है. प्रेग्‍नेंट नायरा पति कार्तिक और कृष्‍णा को ढूंढ़ने निकल पड़ी हैं. कृष्णा को जिस परिवार ने गोद लिया है वह कार्तिक को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है. अब नायरा जल्‍द ही कार्तिक और कृष्‍णा से मिलनेवाली है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: सीरियल ‘ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के आनेवाला एपिसोड में बड़ा ट्विस्‍ट आनेवाला है. प्रेग्‍नेंट नायरा पति कार्तिक और कृष्‍णा को ढूंढ़ने निकल पड़ी हैं. कृष्णा को जिस परिवार ने गोद लिया है वह कार्तिक को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है. अब नायरा जल्‍द ही कार्तिक और कृष्‍णा से मिलनेवाली है.

कार्तिक, कृष्णा और नायरा की तिकड़ी सामूहिक रूप से इन खतरनाक लोगों के चंगुल में फंसेगी. इससे पहले कार्तिक और कृष्णा गुंडों को चकमा देकर जंगल के ओर भाग जाते हैं. नायरा दोनों को ढूंढ़ते हुए जंगल की ओर जाती है, जहां उसे कार्तिक का पर्स मिलता है. उसे भरोसा हो जाता है कि दोनों यहीं कहीं आसपास में हैं.

आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि नायरा-कार्तिक-कृष्णा तीनों जंगल में फंस गए हैं और गुंडे इन तीनों को ढूंढ़ लेते हैं. गुंडों के हाथ में बंदूक है और वह उनपर जानलेवा हमला भी कर सकते हैं. नायरा जंगल में प्रवेश करती हैं और वह भी कार्तिक को बचाने के चक्कर में दोनों के साथ फंस जाती है. यह कार्तिक-नायरा और कृष्णा तीनों के लिए बहुत कठिन होने वाला है. इधर गोयनका परिवार कार्तिक और अब नायरा के गायब होने से पूरी तरह टूट गया है. वह लगातार पुलिस से रिक्‍वेस्‍ट कर रहे हैं कि वह किसी भी तरह नायरा और कार्तिक का ढूंढ़ कर लाये.

Also Read: ‘Nail Polish’ के शूट पर मानव कौल कोरोना पॉजिटिव, Arjun Rampal की भी आ गई रिपोर्ट

दरअसल, कार्तिक अपनी बेटी कृष्णा की मदद के घर से निकला है, इसके बाद से वह घर नहीं लौटा. जिस परिवार ने कृष्णा को गोद लिया है वह अच्छा नहीं है और कई गलत कामों में शामिल है. कार्तिक को गायब करने में उनका ही हाथ है. नायरा अपने परिवार से इस बात का जिक्र करती है लेकिन कोई उसकी बातों पर विश्‍वास नहीं करता. जिसके बाद प्रेग्‍नेंट नायरा खुद कार्तिक को बचाने घर से नि‍कलती है.

दूसरी तरफ, जहां नायरा कार्तिक के गायब होने से परेशान हैं, वहीं नक्ष और कीर्ति की नई कहानी शुरू हो गई है. आदित्य की घटना के बाद नक्ष आहत है और वह कीर्ति को दूसरा मौका नहीं देना चाहता. कीर्ति भी आहत हैं. उसे बुरा लगता है कि अब उनके रिश्ते में कुछ नहीं बचा है. नक्ष ने उससे तलाक की भी मांग की है. वहीं उनका बेटा कृष लौट आया है. जिसे आदित्‍य उसका बेटा होने का दावा कर रहा है. जिसकी वजह से कीर्ति और नक्ष के रिश्‍ते में दरार आ गई है.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola