ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: छोरी पर दादी ने लगाया ये इल्‍जाम, अब क्‍या करेंगी नायरा?

Updated at : 22 Aug 2020 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: छोरी पर दादी ने लगाया ये इल्‍जाम, अब क्‍या करेंगी नायरा?

yeh rishta kya kehlata hai spoiler alert dadi and chori to argue what naira does upcoming episode: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आपने देखा कि छोरी की गोयनका हाउस में इंट्री हो चुकी है. अब शो में नया मोड़ आनेवाला है. अब छोरी पर एक इल्‍जाम लगनेवाला है. जिससे नायरा के सामने एक और मुसीबत आनेवाली है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आपने देखा कि छोरी की गोयनका हाउस में इंट्री हो चुकी है. अब शो में नया मोड़ आनेवाला है. अब छोरी पर एक इल्‍जाम लगनेवाला है. जिससे नायरा के सामने एक और मुसीबत आनेवाली है. दरअसल जन्‍माष्‍टमी की पूजा के बाद कृष्ण की मूर्ति गायब हो जाती है.

दादी, छोरी पर चोरी का इल्‍जाम लगाती हैं. लेकिन छोरी, दादी को करारा जवाब देती हैं और कहती हैं कि उसने मूर्ति नहीं बल्कि लड्डू को चुराया था. जब दादी उसे चोरी करने के लिए डांटती हैं, तो वह दादी से पैसे काटने के लिए कहती हैं. उसे इस तरह देखकर नायरा हैरान रह जाती हैं.

वह दोनों के बीच समझौता कराने की कोशिश करती है. वह ऐसा करने में कामयाब हो जाती है. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि नायरा दोनों के बीच हुई इस गलतफहमी को कैसे दूर करेंगी. बता दें कि नायरा इस बात को छुपाने की पूरी कोशिश कर रही है कि मनीष और नायरा की कार का एक्‍सीडेंट उस लड़की की वजह से हुआ है. वह तय करती है वह इसका खुलासा नहीं करेगी और जल्द ही उसे वापस भेज देगी.

Also Read: Exclusive: स्‍वरा भास्‍कर ने ‘Flesh’ में अपने किरदार को लेकर खोले दिलचस्‍प राज

हालांकि इतना बड़ा घर देखकर छोरी वहां रहने का प्‍लान बनाती हैं. पिछले एपिसोड में अपने देखा कि छोरी नायरा से पूछती हैं कि मैं यहां नहीं रह सकती, मुझे यह पसंद आया, मुझे यहां रहने दो, बड़ा घर है, मेरे माता-पिता नहीं हैं, मैं सड़कों पर सोती हूं. वह नायरा से भीख मांगती है. वह कहती है मैं आपके कहे अनुसार हर काम करूंगी. नायरा सोचती है. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि गोयनका परिवार छोरी को घर में रखेंगे या नहीं.

दादी नायरा से उस लड़की को घर से भेजने के लिए कहती है. वह कहती हैं कि मैं नहीं चाहती कि मनीष इस लड़की को देखे, उसे चिंता हो सकती है. मनीष वहाँ आता है और छोरी को देखता है. छोरी मनीष के साथ खेलती है. नायरा को लगता है कि मनीष इस अजनबी से ऐसे जुड़ गया जैसे हम उसे सालों से जानते हैं. छोरी मनीष को हंसाते हैं. कार्तिक मनीष को अपने साथ ले जाता है. नायरा इंस्पेक्टर से कहती है, वह लड़की घर आ गई है, हम उसे चाइल्ड केयर में रख सकते हैं. इंस्पेक्टर पूछता है कि वह कैसे आई, मैं पता लगाऊंगा.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola