Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: रूही की दूसरी शादी के बारे में बात करेगी अभीरा, अब क्या करेगा अरमान
Published by : Ashish Lata Updated At : 20 Apr 2024 12:16 PM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert : ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में कई ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं. जहां दादीसा रूही को गणगौर का त्योहार मनाने से रोकेगी. जिसके बाद अभीरा उसका स्टैंड लेगी. यही नहीं अभीरा रूही की दूसरी शादी के बारे में भी बात करेगी.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert : ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ काफी मजेदार होता जा रहा है. सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. हर किसी को समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित की लवस्टोरी पसंद आ रही है. अब लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि अरमान और अभीरा पोद्दार परिवार के साथ गणगौर मना रहे हैं. दोनों को साथ देखकर रूही काफी परेशान है. वह उनको अलग करने की कोशिश में जुटी है. इधर अभीरा रूही की दूसरी शादी के बारे में बात करेगी.
अभीरा-अरमान मना रहे हैं गणगौर का त्योहार
राजन शाही की ओर से निर्मित टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में समृद्धि शुक्ला अभीरा का किरदार निभाती हैं. अभीरा अरमान के साथ गणगौर मना रही है. जब वे पूजा में भाग ले रहे होते हैं, रूही भी उन सभी के साथ शामिल होती है. हालांकि, दादीसा (अनीता राज) उसे रोकती है. वह उसे बताती है कि ये पूजा विवाहित महिलाओं और कुंवारी लड़कियों के लिए है. अभीरा रूही के लिए स्टैंड लेती है. उसका कहना है कि अरमान ने रूही से दोबारा शादी करने का वादा किया है. वह दादीसा से पूछती है कि रूही मूर्तियां बनाने में हिस्सा क्यों नहीं ले सकती, जबकि कियारा और चारू भी मूर्तियां बना रही हैं. अरमान (रोहित पुरोहित) अभीरा को रोकता है और उससे कहता है कि वह हर चीज में वह बीच में न बोले और बड़ों की बात सुना करें.
मनीष को सच्चाई बताएगी रूही
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम रूही को अभीरा के कमरे से अरमान का दुपट्टा लेते हुए देखेंगे. वह अरमान से शादी करने का सपना देखती है. हालांकि, जल्द ही अरमान और अभीरा वहां आ जाते हैं. रूही दुपट्टा दूर रख देती है. अभीरा दुपट्टा वापस लेती है और उसे किस करती है. इधर हम रूही को मनीष (सचिन त्यागी) से कहते हुए देखेंगे कि वह शादी की सालगिरह समारोह के दौरान उस व्यक्ति का नाम बताएगी, जिससे वह प्यार करती है. मनीष जिद्द करता है, लेकिन मान जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










