Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: अभीरा ने अरमान को कहा I Love You, अब कैसे अभिमान को अलग करेगी रूही

Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Apr 2024 12:01 PM

विज्ञापन

Samridhii Shukla on leap in Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है, जहां अभीरा ने फाइनली अपने पति को प्रपोज कर दिया और उसे आई लव यू कहा. ये ट्रैक अभिमान के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित, गर्विता साधवानी का टेलीविजन शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. सीरियल में अभीरा, रूही और अरमान के बीच का लव ट्रायंगल एंटरटेनिंग हो गया है. रूही का अरमान के प्रति दीवानगी को लेकर मनीषा का शक अब यकीन में बदल गया है. वह जल्द ही पोद्दार परिवार के सामने रूही की सच्चाई उजागर कर सकती है. इन सबके बीच, अभीरा का किरदार निभाने वाली समृद्धि शुक्ला ने अपकमिंग स्टोरी को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है.


ये रिश्ता क्या कहलाता है में आने वाला ट्विस्ट
टेली रिपोर्टर के साथ एक इंटरव्यू में, समृद्धि शुक्ला ने खुलासा किया कि अभीरा ने अरमान के सामने अपनी फीलिंग्स को कबूल कर लिया है. उसने कहा कि अभीरा ने आखिरकार अपने पति से वो तीन जादुई शब्द ‘आई लव यू’ कहे. वहीं एक प्रोमो में हम देखते हैं कि अभीरा खुशी से झूम रही है. उसे अरमान से प्यार हो गया है. दूसरे सीक्वेंस में, आप देखते हैं कि कैसे अरमान अभीरा का पीछा कर रहा है और कैसे कपल एक रोमांटिक पल साझा करता है.


अभीरा का दुपट्टा चुरा लेती है रूही
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में, आप यह भी देखेंगे कि कैसे रूही एक नीचे स्तर तक गिर जाती है, जब वह अभीरा का गणगौर दुपट्टा चुरा लेती है, जिस पर अरमान का नाम लिखा होता है. जैसे ही अभीरा अपना दुपट्टा खोज रही है, यह देखा गया कि रूही मिरर में उसे दुपट्टे को पहन रही है और खुद को अरमान की पत्नी मान रही है. आने वाले एपिसोड में यह भी देखने को मिल सकता है कि रुही, अभीरा को पोद्दार हाउस से निकालने के लिए चारू और देव की प्रेम कहानी का इस्तेमाल करेगी.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: रूही के अपनी पत्नी को डांटता है अरमान, फूट-फूटकर रोती है अभीरा

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola