Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दादीसा ने इस शर्त के साथ अरमान को पोद्दार हाउस वापस आने का दिया ऑफर, क्या करेगी अभीरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि दादीसा अरमान को स्ट्रगल करते देख खुश होती है. वह बाद में उसे ऑफर देती है कि वह शिवानी को छोड़ दे और पोद्दार हाउस वापस आ जाए.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है दर्शकों को अपनी दिलचस्प कहानी और मनोरंजन से बांधे रखता है. शो में समृद्धि शुक्ला अभीरा और रोहित पुरोहित अरमान की भूमिका में हैं. लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि अरमान की असली मां शिवानी की एंट्री हुई है. वह उन्हें पोद्दार हाउस लेकर आता है, लेकिन दादीसा उसे नहीं अपनानी है. इधर विद्या भी अरमान के सामने शर्त रखती है कि या तो वह शिवानी को चुने या फिर उसे. अरमान और अभीरा शिवानी को चुनते हैं और उनके साथ पोद्दार हाउस छोड़ देते हैं.
पोद्दार हाउस आने का ऑफर देगी दादीसा
पोद्दार हाउस छोड़ने के बाद अरमान अपनी नई जिंदगी बसाने की कोशिश कर रहे हैं. पैसे कमाने के लिए वह बच्चों को पढ़ाना शुरू करता है. अरमान को संघर्ष करते देख दादी सा बहुत खुश होती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे उसे परिवार छोड़ने का पछतावा होगा. आने वाले एपिसोड में, दादी सा को अरमान और अभीरा एक कुएं पर मिलेंगे, जहां से उन्हें पानी मिल रहा है. वह अरमान को घर वापस आने का मौका देगी, लेकिन एक बड़ी शर्त के साथ. वह चाहती है कि वह अपनी मां शिवानी को छोड़ दे और पोद्दार हाउस में वापस आकर फैमिली बिजनेस संभाले. हालांकि अरमान इस ऑफर को ठुकरा देंगे.
माधव ने किया सनसनीखेज खुलासा
ये रिश्ता क्या कहलाता है के पिछले एपिसोड की शुरुआत माधव के एक अनाउंसमेंट से होती है. वह कहता है कि उसे कहा गया था कि शिवानी मर चुकी है. जिसके बाद उसने विद्या से शादी करने का फैसला लिया था. विद्या यह सब सुनकर डरती है, उसे लगता है कि माधव अब उसे छोड़कर शिवानी के पास चला जाएगा. शिवानी विद्या को सांत्वना देने की कोशिश करती है, लेकिन कावेरी उस पर उनके परिवार को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए दूर रहने की चेतावनी देती है.
रोहित और अरमान की हुई तीखी बहस
अभीरा शिवानी का बचाव करती है और कावेरी को कहती है कि उसे अपने दायरे में रहना चाहिए. संजय और काजल इस बात पर जोर देते हैं कि विद्या ही माधव की असली पत्नी है, जबकि अन्य लोगों का तर्क है कि शिवानी की स्थिति पर विचार किया जाना चाहिए. रोहित ने विद्या के दर्द के लिए शिवानी को दोषी ठहराया, जिसके कारण अरमान के साथ तीखी बहस हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











