ePaper

अनीता हसनंदानी ने दिया बेटे को जन्म, पति रोहित रेड्डी ने शेयर की तसवीर

Updated at : 10 Feb 2021 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
अनीता हसनंदानी ने दिया बेटे को जन्म, पति रोहित रेड्डी ने शेयर की तसवीर

yeh hai mohabbatein fame anita hassanandani blessed with baby boy welcome first child photo viral bud : टीवी इंडस्ट्री से फैंस के लिए गुड न्‍यूज आई है. फेमस एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने बेटे को जन्म दिया है. शादी के 8 साल बाद दोनों पेरेंट्स बने हैं. उन्‍होंने पति रोहित रेड्डी संग अपने पहले बेबी का वेलकम किया है.

विज्ञापन

Anita Hassanandani blessed with baby boy : टीवी इंडस्ट्री से फैंस के लिए गुड न्‍यूज आई है. फेमस एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने बेटे को जन्म दिया है. शादी के 8 साल बाद दोनों पेरेंट्स बने हैं. उन्‍होंने पति रोहित रेड्डी संग अपने पहले बेबी का वेलकम किया है. रोहित ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्‍होंने अपनी और अनीता की एक तसवीर शेयर करते हुए लिखा है कि, बेटा आया है. इस फोटो में रोहित, अनीता को गाल में किस करते हुए नजर आ रही हैं और वो बेबी बंप फ्लॉन्‍ट करती दिख रही हैं. इसके साथ तारीख 9 फरवरी, 2021 लिखी है.

बीते दिनों टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में अनीता हसनंदानी ने कहा था कि, मैं बेबी के लिए पूरी तरह तैयार हूं. हाल ही में हमने बेबी के लिए एक स्पेशल क्रिब खरीदा है और उसे सेट किया है. मैंने कई फोटोशूट्स करवाए हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी पीरियड में करवाए गए फोटोशूट की तुलना किसी से नहीं हो सकती. मैटरनिटी शूट को मैंने सबसे ज्‍यादा इंज्‍वॉय किया है. एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया था वह फरवरी के महीने में बेबी को जन्म देंगी.

https://www.instagram.com/p/CLE9PoIh_PV/

इस दिन की थी प्रेग्‍नेंसी की अनाउंसमेंट

नागिन एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी ने अक्टूबर 10, 2020 को अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी. जब से वे दुनिया में अपने छोटे बच्चे का स्वागत करने के लिए अत्यधिक उत्साहित हैं. एक्‍ट्रेस अपने सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और कभी भी अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करने का मौका नहीं छोड़ा. अनीता को लगभग रोज पोस्ट करते देखा जा सकता है.

Also Read: हिना खान को लेटेस्‍ट बोल्‍ड फोटोशूट वायरल, क्रॉप टॉप में दिखा ‘तूफानी सीनियर’ को स्‍टनिंग अंदाज

‘ये है मो‍हब्‍बतें’ से बटोरी सुर्खियां

39 वर्षीया अभिनेत्री ने 2013 में रोहित रेड्डी से शादी की और दोनों नच बलिए 9 में एक साथ दिखाई दिए थे. अनीता लोकप्रिय डेली सोप ‘ये है मोहब्बतें’ का हिस्सा थीं. उनके किरदार को बेहद पसंद किया गया था. उन्हें आखिरी बार नागिन 4 में विशाखा खन्ना के रूप में देखा गया था.

इन फिल्‍मों में आ चुकी हैं नजर

वर्षीय अभिनेत्री ने 2013 में रोहित रेड्डी से शादी की और दोनों नच बलिए 9 में एक साथ दिखाई दिए थे. अनीता ने कई फिल्मों में भी काम किया है. 2003 में आई कुछ तो है और ये दिल के अलावा वो 2005 में आई कोई आप सा में भी नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा कभी सौतन कभी सहेली, काव्यांजली और ये है मोहब्बतें में भी अनीता नजर आ चुकी हैं. आखिरी बार अनीता को नागीन 4 में विशाखा खन्ना के रूप में देखा गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola