Nilotpal Mrinal Chhath Geet 2023: नीलोत्पल मृणाल का नया छठ गीत ‘डूबतो प शीश नवैया’ रिलीज, देखें वीडियो

बेस्टसेलर किताब ‘डार्क हॉर्स’ के लेखक नीलोत्पल मृणाल नया छठ गीत लेकर आए है. इस गाने को उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस गीत पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं.

कवि और सिंगर नीलोत्पल मृणाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 76.8K लोग फॉलो करते हैं.

बेस्टसेलर किताब ‘डार्क हॉर्स’ के लेखक नीलोत्पल मृणाल नया छठ गीत लेकर आए है. इस गाने को उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

झारखंड के रहने वाले नीलोत्पल मृणाल के छठ गीत डूबतो प शीश नवैया को लोग पसंद कर रहे है. इसे शेयर कर उन्होंने लिखा, इस बार के गीत में छठ का गाना नहीं, मईया की कृपा ने छठ पर गाना लिखवाया है.

नीलोत्पल ने लिखा, छठ के उस सामाजिक, मानवीय,सांस्कृतिक मूल्यों को सहज देशज बोल में लिखा है जिसके लिए छठ केवल हमारे लिए नहीं बल्कि किसी भी मानव सभ्यता के लिए जरूरी है.

छठ गीत डूबतो प शीश नवैया को नीलोत्पल ने लिखा और गाया है. इसका म्यूजिक सुशांत अस्थाना ने दिया है, जबकि इसके कैमरामैन लकी संतोष है.

डूबतो प शीश नवैया की शूटिंग कई जगहों पर हुई है, जिसमें दुमका और भोपाल शामिल है. गाने पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, बहुत सुंदर रचना.

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा,नीलोत्पल सर बहुत बहुत आभार इतना शानदार प्रस्तुति के लिए. एक यूजर ने लिखा, बहुत बढ़िया गीत और बहुत ही बढ़िया कॉन्सेप्ट के साथ. भैया का गाना इस बार भी छठ घाटों पर जिंदाबाद रहेगा. एक यूजर ने लिखा, बिहार की संस्कृति को समेटी आपका ये गीत जब मैं भोर में सुना तो सच में मन मस्तिक आलोकित हो उठा. जय हो छठी मईया.

उत्तर भारत और बिहार-झारखंड में छठ पूजा को खूब धूम-धाम से मनाया जाता है. नहाय खाय से पर्व की शुरुआत होती है. इस साल छठ पूजा 17 नवंबर से शुरू हो गया है.

दुमका के नोनीहाट के रहने वाले साहित्यकार नीलोत्पल के कई किताबें बेस्ट सेलर में शुमार हैं. इसमें डार्क हॉर्स, औघड़ और यार जादूगर मुख्य है.
Also Read: Bigg Boss 17 को बीच में ही छोड़ना चाहता है ये कंटेस्टेंट, कहा- अगर ये चीजें चलती रही तो…प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










