Veena Kapoor: कौन थीं वीणा कपूर? जिन्हें उनके बेटे ने पीट-पीटकर मार डाला, जानें उनसे जुड़ी ये 5 बातें

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Veena Kapoor: टीवी एक्ट्रेस वीणा कपूर की हत्या की खबर ने पूरी टीवी इंडस्ट्री में सनसनी फैल फैला दी. एक्ट्रेस को उनके ही बेटे सचिन ने मार डाला. चलिए आपको बातते है वो कौन थी और किस-किस सीरियल्स में उन्होंने काम किया था.

विज्ञापन
undefined

टीवी एक्ट्रेस वीणा कपूर की हत्या की खबर ने पूरी टीवी इंडस्ट्री में सनसनी फैल फैला दी. वीणा को उसके खुद के बेटे ने बेसबॉल के बैट से पीट-पीटकर बेरहमी से मार डाला. एक्ट्रेस के बेटे सचिन कपूर ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है. सचिन ने प्रॉपर्टी के लालच में अपनी मां को मार डाला. दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
undefined

टीवी एक्ट्रेस वीणा कपूर के बेटे ने मुंबई पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसने अपनी मां को मारा. जिसके बाद 25 वर्षीय हाउस हेल्प छोटू उर्फ लालू कुमार की मदद से उनके शव को नदी में फेंक दिया.

undefined

वीणा कपूर एक टीवी एक्ट्रेस थी और उन्होंने कई सीरियल्स में काम किया था. वीणा ने मेरी भाभी, अजूनी, मित्तर प्यारे नू हाल मुरीदन दा कहना, डाल: द गैंग, बंधन फेरों में काम किया था. इसके अलावा वो दो ‘ब्रिट्ज़’ शो का भी हिस्सा थी. वो आखिरी बार सीरियल अजूनी में नजर आई थी.

undefined

वीणा कपूर के पति की मौत पहले ही हो चुकी थी और उनके दो बेटे थे. एक बेटा अमेरिका मे रहता था और दूसरा बेटा बेरोजगार था और वो वीणा के साथ रहता था. उसके बेटे की नजर मां की 12 करोड़ के फ्लैट पर थी.

undefined

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वीणा ने कई बार अपने छोटे बेटे सचिन के खिलाफ शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी. संपत्ति के कारण ही दोनों के बीच कड़वाहट आ गई थी.

undefined

एक्ट्रेस नीलू कोहली ने इस खबर के बारे में बताते हुए लिखा था, वीणी जी आप इससे बेहतर की हकदार थी. मैं टूट गई हूं, आपके लिए ये पोस्ट कर रही हू. क्या बोलूं? मेरे पास शब्द नहीं है. इतने साल के स्ट्रगल के बाद मैं उम्मीद करती हूं कि आपको आखिरकार शांति मिली होगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola