कौन हैं आदिल खान, जिनके संग राखी सावंत ने गुपचुप रचाई शादी! एक्ट्रेस से पहले इस हसीना को कर चुके हैं डेट

आदिल के लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, आदिल खान एक बिजनेसमैन हैं और कर्नाटक के मैसूर में 'यूज्ड कार्स' में मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट में बैचलर की डिग्री हासिल की है. साल 2007 में उन्होंने एक आईसक्रीम पार्लर (DesertLab) और कार का बिजनेस शुरू किया था.
राखी सावंत ने अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी संग गुपचुप शादी कर ली है. इस जोड़े ने अभी तक सेरेमनी की तस्वीरें साझा नहीं की हैं. लेकिन मैरिज सर्टिफिकेट के साथ उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में दोनों वरमाला पहने नजर आ रहे हैं. जानें कौन हैं आदिल दुर्रानी?
आदिल के लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, आदिल खान एक बिजनेसमैन हैं और कर्नाटक के मैसूर में ‘यूज्ड कार्स’ में मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट में बैचलर की डिग्री हासिल की है. साल 2007 में उन्होंने एक आईसक्रीम पार्लर (DesertLab) और कार का बिजनेस शुरू किया था. इसके अलावा उन्होंने स्टेट लेवल पर कई शूटिंग कंपीटीशन में हिस्सा लिया है.
https://www.instagram.com/p/CnRKlCcLndM/
बता दें कि उनके इंस्टाग्राम पर 44k फॉलोवर्स हैं. उनका इंस्टाग्राम खंगाले तो वो फिटनेस फ्रीक और लग्जरी कार लवर के तौर पर नजर आते हैं. राखी ने एक बयान में कहा था कि आदिल ने उन्हें बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की है. ऐसी भी खबरें हैं कि दोनों ने दुबई में एक घर भी खरीदा है. एबीपी की रिपोर्ट के अनुसार, राखी सावंत से पहले आदिल रोशीना डेलीवरी को डेट कर रहे थे.
बता दें कि राखी और आदिल ने पिछले साल डेटिंग शुरू की थी. इससे पहले राखी ने बिग बॉस 15 में रितेश को अपने पति के रूप में इंट्रोड्यूस किया था. हालांकि शो से बाहर होने के बाद दोनों के अलग होने की खबरों ने सुर्खियां बटोरीं. राखी और आदिल को अक्सर शहर में एक साथ देखा जाता है. उन्होंने तू मेरे दिल में रहने के लायक नहीं के संगीत वीडियो में भी अभिनय किया था.
Also Read: ‘मैं सुबह उठा और नाचो नाचो पर डांस करने लगा’, एसएस राजामौली के ट्वीट पर शाहरुख खान ने दिया ऐसा रिएक्शन
हाल ही में राखी ने हाल ही में तब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने साझा किया कि उनकी मां को ब्रेन ट्यूमर हो गया है. सोमवार को राखी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपनी मां के स्वास्थ्य अपडेट को साझा करते हुए भावुक नजर आईं. उन्होंने उल्लेख किया कि उनकी मां ठीक नहीं है और अस्पताल में भर्ती है. राखी ने अपने प्रशंसकों से उनके लिए दुआ करने की गुजारिश भी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




