ePaper

Mirzapur 3 में कालीन भैया बच पाएंगे जिंदा? गुड्डू भैया-गोलू की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट, खुलेगा सारे राज

Updated at : 16 Jan 2023 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
Mirzapur 3 में कालीन भैया बच पाएंगे जिंदा? गुड्डू भैया-गोलू की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट, खुलेगा सारे राज

Mirzapur 3: मिर्जापुर सीजन 3 कब रिलीज होगा, इसकी जानकारी अभी तो सामने नहीं आई है, लेकिन इतना तय है कि मेकर्स सीरीज को इसी साल रिलीज करने वाले है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तीसरा पार्ट काफी धांसू और रोमांच से भरा होगा.

विज्ञापन

Mirzapur Season 3 Date Release: मिर्जापुर का पहला और दूसरा सीजन दर्शकों के बीच हिट रहा था. वेब सीरीज को लेकर लोगों के बीच काफी क्रेज था. अब मिर्जापुर सीजन 3 (Mirzapur Season 3) का बेसब्री से इंतजार है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तीसरे सीजन की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इस बार की कहानी काफी दिलचस्प होगा. अब देखना होगा कि तीसरे पार्ट में मुन्ना भैया जिन्दा रहते है या उनका काम तमाम हो जाता है.

मिर्जापुर सीजन 3 की कहानी

मिर्जापुर सीजन 3 कब रिलीज होगा, इसकी जानकारी अभी तो सामने नहीं आई है, लेकिन इतना तय है कि मेकर्स सीरीज को इसी साल रिलीज करने वाले है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तीसरा पार्ट काफी धांसू और रोमांच से भरा होगा. मिर्जापुर 2 में मुन्ना भैया को गोली लग जाती है. कालीन भैया को शरद बचाकर ले जाता है. इस बार की कहानी में कालीन भैया और गुड्डू की कांटे की टक्कर होगी. गोलू जबरदस्त एक्शन करती दिखेगी.

कालीन भैया भैया जिंदा बच पाएंगेॽ

एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो गुड्डू भैया जेल जा सकते है और मिर्जापुर की रानी गोलू बन सकती है. कालीन भैया की पत्नी बीना का इस बार नया अंदाज दर्शकों को देखने मिलेगा. इस सीजन देखना होगा कि कालीन भैया भैया जिंदा बच पाएंगेॽ इसके लिए सीजन का इंतजार करना होगा. वहीं, दद्दा त्यागी और शरद शुक्ला भी इस बार कहानी में दिखेंगे. दद्दा त्यागी अपने बेटे की मौत का बदला लेंगे और शरद अपने प्लान से मिर्जापुर पर राज करने का सोचेगा.

Also Read: Hindi Web Series Of 2023: ‘मिर्जापुर 3’ से लेकर ‘द फैमिली मैन’ तक, रिलीज होगी ये धमाकेदार वेब सीरीज, LIST
अली फजल ने पूरी की शूटिंग

अली फजल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो और एक सेल्फी साझा शेयर किया था. वीडियो में हम फिल्म के कास्ट एंड क्रू को चिल्लाते हुए देख सकते हैं. इसके अलावा सेल्फी में सभी मेंबर्स चियर्स करते दिख रहे हैं. अली फजल ने पोस्ट में लिखा, “मेरी सबसे प्यारी और प्यारी टीम के लिए, मिर्जापुर की दुनिया में आपके द्वारा लाए गए प्यार और कड़ी मेहनत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. सीज़न 3 मेरे लिए बहुत ही अलग यात्रा रही है, जैसा कि अन्य दो सीज़न में हुआ है.”

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola