Vikram Vedha: विक्रम वेधा के लिए ऋतिक रोशन-सैफ अली खान ने वसूली मोटी रकम, जानिये स्टार कास्ट की फीस

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा का ट्रेलर दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. दर्शक फिल्म के सिनेमाघरों में हिट होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं अब निर्माता दर्शकों के लिए एडवांस बुकिंग विंडो खोलने के लिए तैयार हैं. आज हम आपको सभी स्टार्स की फीस बताएंगे.

ऋतिक रोशन
विक्रम वेधा ऋतिक ऋशन और सैफ अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म का ट्रेलर दिलचस्प है. विक्रम वेधा में काम करने के लिए एक्टर ने मोटी रकम वसूली है. रिपोर्ट की मानें तो ऋतिक ऋशन ने 50 करोड़ रुपये की फीस ली है. वहीं मेकर्स ने खुशी-खुशी उनके ये मांग पूरी भी की.

सैफ अली खान
विक्रम वेधा में सैफ अली खान जबरदस्त लुक में नजर आ रहे हैं. उनका ये लुक फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. एक्टर ने फिल्म में काम करने के लिए 12 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं. खैर, कीमत ऋतिक को जितनी चुकाई गई है, उसकी आधी रकम भी नहीं है.

राधिका आप्टे
बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे भी इस फिल्म का हिस्सा है. फिल्म में उनकी एक्टिंग देखने के लिए काफी एक्साइटेड है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने काम करने के लिए उन्होंने 3 करोड़ रुपये लिए है.

योगिता बिहानी
योगिता बिहानी एक लोकप्रिय चेहरा हैं और वह धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रही हैं. उन्होंने इस फिल्म में काम करने के लिए 60 लाख रुपये चार्ज किए है.

रोहित सराफी
नैशनल क्रश माने जाने वाले रोहित सराफ भी फिल्म का हिस्सा हैं और उन्होंने कथित तौर पर 1 करोड़ रुपये चार्ज किए. रोहित फिल्म में ऋतिक के छोटे भाई की भूमिका निभाते नजर आएंगे.

शारिब हाशमी
शारिब हाशमी जो फिल्म में एक प्रमुख भूमिका निभाते हैं और बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं, उन्हें फिल्म के लिए 50 लाख का भुगतान किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




