Vikram Vedha BO Day 1 Prediction: ऋतिक रोशन की विक्रम वेधा बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन करेगी बंपर कमाई?

Updated:
विज्ञापन
Vikram Vedha BO Day 1 Prediction: ऋतिक रोशन की विक्रम वेधा बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन करेगी बंपर कमाई?

Vikram Vedha BO Day 1 Prediction: ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म की ओपनिंग काफी शानदार रही. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म शुरुआती दिन 10 करोड़ की कमाई करने की उम्मीद है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी शानदार रही. यह फिल्म इसी नाम से एक सुपरहिट तमिल फिल्म का रीमेक है. फिल्म को समीक्षाओं ने काफी अच्छा रिव्यू दिया. अब रिपोर्ट की मानें फिल्म शुरुआती दिन 10 से 12 करोड़ तक की कमाई कर सकती है. विक्रम वेधा ने अपने पहले दिन के लिए 3 करोड़ एडवांस बुकिंग दर्ज की. इनमें से एक करोड़ से अधिक की बिक्री 29 सितंबर को हुआ. ब्रह्मास्त्र और भूल भुलैया 2 के बाद इस साल हिंदी फिल्म के लिए यह तीसरी सबसे बड़ी एडवासं बुकिंग है.

इतनी कमाई कर सकता है विक्रम वेधा

व्यापार सूत्रों के अनुसार, अगर विक्रम वेधा के लिए सब कुछ ठीक रहा, तो फिल्म को घरेलू संग्रह में 10-12 करोड़ की कमाई करनी चाहिए. विक्रम वेधा ने अपने मॉर्निंग शो में सिर्फ 15-20 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी ली है, जो ट्रेड में उम्मीद से कम थी. यह चुनिंदा मल्टीप्लेक्सों में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है, विशेष रूप से पूर्व और दक्षिण में, लेकिन कुल मिलाकर लोगों की संख्या उतनी आशाजनक नहीं रही है.

विक्रम बेताल से प्रभावित है कहानी

पौराणिक कहानी विक्रम बेताल पर विक्रम वेधा का कांसेप्ट है. फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के लखनऊ पर बेस्ड है. शहर में बढते अपराधों को कम करने के लिए एनकाउंटर स्पेशलिस्ट विक्रम (सैफ अली खान) की पोस्टिंग होती है. विक्रम को खूंखार गैंगस्टर वेधा (ऋतिक रोशन) की तलाश है. विक्रम के साथ पूरी पुलिस फ़ोर्स उसे ढूंढ रही है,लेकिन वेधा खुद को सरेंडर कर देता है और उसके बाद शुरू हो जाता है वेधा की कहानियों का सिलसिला और विक्रम के उन कहानियों में छिपे सवालों के जवाब ढूंढने की ओर कहानी मुड़ जाती है. यह कहानियां ना सिर्फ विक्रम वेधा से जुड़ी हुई हैं बल्कि बहुत सारे ट्विस्ट एंड टर्न भी लिए हुए है.

Also Read: Vikram Vedha Review: इस स्टाइलिश रीमेक मसाला फिल्म विक्रम वेधा में…छा गए हैं ऋतिक रोशन
तमिल फिल्म की रीमेक है विक्रम वेधा

विक्रम वेधा की बात करें तो यह फिल्म 2017 की इसी नाम की हिट फिल्म की रीमेक है, जिसमें आर माधवन और विजय सेतुपति ने अभिनय किया. हिंदी रीमेक में, सैफ अली खान विक्रम नामक एक पुलिस वाले की भूमिका निभाते हैं, जबकि ऋतिक रोशन वेधा नामक एक गैंगस्टर की भूमिका निभाते हैं. फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति के इसी नाम के लोकप्रिय उपन्यास पर आधारित मणिरत्नम की मैग्नम ओपस पोन्नियिन सेलवन: आई के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola