ePaper

Vettaiyan Box Office Collection: 19 दिनों में कितनी हुई फिल्म की कमाई, जानिए क्या है कलेक्शन का ताजा हाल

Updated at : 29 Oct 2024 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
Vettaiyan

Vettaiyan

वेट्टैयन का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कमजोर रहा है और 275 करोड़ का टारगेट अब काफी मुश्किल लग रहा है.फिल्म 19 दिनों में सिर्फ 255.64 करोड़ कमा पाई है.

विज्ञापन

वेट्टैयन का बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल 

Vettaiyan Box Office Collection: राजनीकांत और अमिताभ बच्चन की फिल्म वेट्टैयन ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदों के साथ शुरुआत की थी, लेकिन रिलीज के बाद से ही इसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. इस फिल्म का निर्देशन टीजे ज्ञानवेल ने किया है और इसे दसेरा से एक दिन पहले, यानी 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज किया गया था. 

वीक स्टोरीलाइन के कारण हुआ नुकसान

फिल्म को पहले ही दिन से नेगेटिव वर्ड-ऑफ-माउथ का सामना करना पड़ा. दर्शकों ने इसकी कहानी को कमजोर बताया, जिस कारण फिल्म की ओपनिंग भी पिछली फिल्म जेलर से 44% कम रही. इसने लगभग 140 करोड़ के आस-पास के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिके रहने की कोशिश की, लेकिन 150 करोड़ का आंकड़ा छूने में सफल नहीं हो पाई.

Vettaiyan Box Office Collection
Vettaiyan

ओवरसीज की कमाई में भी रही गिरावट

ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. 15वें दिन तक इसके ओवरसीज कलेक्शन में 82 करोड़ की कमाई दर्ज की गई थी, जो चार दिनों बाद 82.30 करोड़ तक पहुंची. 

19 दिनों में कुल कमाई 255.64

अब तक वेट्टैयन की कुल कमाई 255.64 करोड़ पर अटकी हुई है. हालांकि इस फिल्म से उम्मीद की जा रही थी कि यह 275 करोड़ का लाइफटाइम टारगेट छू लेगी, लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह अब काफी कठिन लगता है. 

क्या वेट्टैयन 275 करोड़ का लक्ष्य हासिल कर पाएगी?

अब देखना होगा कि क्या वेट्टैयन अपने अंतिम दिनों में कुछ कलेक्शन बढ़ाकर 275 करोड़ के लक्ष्य को छू सकेगी या नहीं. लेकिन फिलहाल, आने वाली बड़ी फिल्में और कमजोर रिस्पॉन्स को देखते हुए यह काफी मुश्किल लगता है.

Also read:Vettaiyan Movie Review: सिंघम से 4 लेवल उपर, साइको किलर की कहानी जो कर देगी आपको सरप्राइज 

Also read:Vettaiyan Box Office: दर्शकों को तरस रही है रजनीकांत और अमिताभ की जोड़ी, हिंदी बेल्ट में बुरी तरह पिटी फिल्म

विज्ञापन
Sahil Sharma

लेखक के बारे में

By Sahil Sharma

Literature enthusiast with go getter persona, Putting my thoughts out there with the tendency that world will read it. Currently writing on the updates of tinsel town Bilbliographic, Enthusiastic, Positive

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola