ePaper

ट्रांसपेरेंट आउटफिट में उर्वशी रौतेला का कातिलाना अंदाज, फैंस बोले- मुझे भी ऐसे...

Updated at : 30 Aug 2020 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रांसपेरेंट आउटफिट में उर्वशी रौतेला का कातिलाना अंदाज, फैंस बोले- मुझे भी ऐसे...

urvashi rautela shares bold photo actress looking gorgeous and stunning fans says this bud: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) आये दिन अपनी खूबसूरत तसवीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. अब अभिनेत्री ने ब्‍लू ट्रांसपेरेंट आउटफिट में बोल्‍ड फोटो शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है. उनका कातिलाना अंदाज फैंस का दिल धड़का रहा है. उन्‍होंने ओपन हेयर और यूनिक ईयररिंग्‍स से अपने लुक को कंप्‍लीट किया है.

विज्ञापन

Urvashi Rautela Bold Photo: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) आये दिन अपनी खूबसूरत तसवीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. अब अभिनेत्री ने ब्‍लू ट्रांसपेरेंट आउटफिट में बोल्‍ड फोटो शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है. उनका कातिलाना अंदाज फैंस का दिल धड़का रहा है. उन्‍होंने ओपन हेयर और यूनिक ईयररिंग्‍स से अपने लुक को कंप्‍लीट किया है.

इस तसवीर के साथ लिखा हुआ कैप्‍शन भी लोगों को ध्‍यान खींच रहा है. उर्वशी रौतेला ने लिखा,’ गहरे आसमान में उसकी आँखें अंदर के तारों सी चमकती है.’ एक यूजर ने लिखा,’ मुझे भी ऐसे कपड़े मंगवा दो.’ एक और यूजर ने लिखा,’ शराबी आंखें जो तेरी देखी…’ एक और यूजर ने लिखा,’ मैम आप बेहद खूबसूरत और प्‍यारी लग रही हैं.’

https://www.instagram.com/p/CEgPAnWhQWb/

इस तसवीर में उर्वशी रौतेला बला की खूबसूरत लग रही हैं. उनका यह अंदाज वाकई कातिलाना है. वे दिलकश तरीके से पोज देती नजर आ रही हैं. उन्होंने जो रिंग पहनी है वो भी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. ये तसवीर को फैंस जमकर लाइक एंड शेयर कर रहे है. बहुत सारे फैंस ने इस तसवीर पर फायर और हार्ट वाले इमोजी भी शेयर किये हैं.

Also Read: रसोड़े में कौन था? दिशा पटानी ने अपने डॉग्‍स के साथ बनाया ये मजेदार VIDEO, फैंस कर रहे ऐसे कमेंट

बता दें कि पिछले दिनों उर्वशी रौतेली अपनी फिल्‍म ‘वर्जिन भानुप्रिया’ को लेकर चर्चा में थी. फिल्‍म में 16 जुलाई को ज़ी 5 के डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज हुई है. इस फिल्‍म को लेकर प्रभात खबर से खास बातचीत में उर्वशी रौतेला ने कहा था,’ हेट स्टोरी फ़ॉर के बाद ये मेरी दूसरी फीमेल सेंट्रिक फ़िल्म है.हर एक्ट्रेस चाहती है कि फ़िल्म की धुरी वह हो.बहुत स्ट्रांग किरदार उसे मिले. वर्जिन भानुप्रिया की पूरी जिम्मेदारी मेरे ऊपर है. यह फ़िल्म फॅमिली ऑडियंस के लिए है. बहुत मजेदार कहानी है. हमारे समाज में वर्जिनिटी पर बात करना एक कलंक की तरह माना जाता है.इस फ़िल्म में उसपर भी बात होगी.’

उर्वशी रौतेला जल्द एक अनटाइटल्ड फिल्म में दिखाई देंगी, जो 2017 की सुपर हिट तमिल फिल्म थिरुट्टू पेले 2 की रीमेक है. फिल्‍म का निर्देशन सूसी गणेशन ने किया है. फिल्‍म में उर्वशी के अलावा अक्षय ओबेरॉय और विनीत कुमार भी नजर आयेंगे. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में उर्वशी रौतेला का किरदार बेहद दिलचस्‍प होनेवाला है.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola