ePaper

उर्फी जावेद ने उनके कपड़ों पर कमेंट करनेवालों की लगाई क्लास, बोलीं - अपनी गर्लफ्रेंड को बोलो, मुझे नहीं..

Updated at : 07 Sep 2022 12:37 PM (IST)
विज्ञापन
उर्फी जावेद ने उनके कपड़ों पर कमेंट करनेवालों की लगाई क्लास, बोलीं - अपनी गर्लफ्रेंड को बोलो, मुझे नहीं..

विरल भयानी ने उर्फी जावेद का ये वीडियो शेयर किया है जिसमें वो भड़कती नजर आ रही हैं. उर्फी जावेद रेड कार्पेट पर पोज दे रही थीं, तभी उन्होंने लोगों को उनके आउटफिट पर कमेंट करते सुना. वो थोड़ी परेशान नजर आई. लेकिन इसके साथ वो बेहद गुस्से में भी थीं.

विज्ञापन

उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अपने फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं. वो बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए भी चर्चा में बनी रहती हैं. वो किसी भी मुद्दे पर खुलकर रखती हैं. बोल्ड और रिस्क आउटफिट पहनने के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री ने हाल ही में मुंबई में एक कार्यक्रम में अपना आपा खो दिया जब पैपराज़ी ने उनके ड्रेस पर कमेंट किया. वो सनी लियोन के नच बेबी के इवेंट में शिरकत कर रही थीं, जहां वह एक यूनिक ऑलिव ग्रीन बैकलेस ड्रेस में पहुंचीं. उनका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में भड़कती दिखीं उर्फी जावेद

विरल भयानी ने उर्फी जावेद का ये वीडियो शेयर किया है जिसमें वो भड़कती नजर आ रही हैं. उर्फी जावेद रेड कार्पेट पर पोज दे रही थीं, तभी उन्होंने लोगों को उनके आउटफिट पर कमेंट करते सुना. वो थोड़ी परेशान नजर आई. लेकिन इसके साथ वो बेहद गुस्से में भी थीं. वो यह कहते हुए बरस पड़ी कि, “दोस्तों मैं यहाँ इसके लिए नहीं आ रही हूं. तुम्हें अगर कमेंट करना है ना तो अपनी गर्लफ्रेंड और मां-बहन के घर पर जाके करो. मेरे कपड़ों पर कोई कमेंट नहीं करेगा.”

https://www.instagram.com/p/CiK_EJCDPQl/
मैं आप लोगों का इतना सम्मान करती हूं

उन्होंने आगे कहा, आप में से किसी एक ने इस तरह का कमेंट किया है. मैं आप लोगों का इतना सम्मान करती हूं और यही मुझे वापस मिल रहा है?” इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. हालांकि पैपराजी पर इस तरह से नाराज होने को लेकर कुछ यूजर्स ने नाराजगी जताई है. एक यूजर ने लिखा, बात को आपने सही कही है लेकिन आपको भी अपने आउटफिट पर ध्यान देना चाहिए. एक और यूजर ने लिखा, आपकी बात सही है लेकिन एटीट्यूड थोड़ा कम करो. एक यूजर ने लिखा, क्या गलत बोला मीडिया वाले ने. जब तक ये है आपकी गाड़ी चल रही है.

Also Read: KRK को छेड़छाड़ मामले में मिली जमानत, लेकिन फिर भी रहना पड़ेगा जेल में, जानें क्या है मामला
इन सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं उर्फी जावेद

उर्फी जावेद ने बिग बॉस ओटीटी के अलावा कई टीवी शो में अभिनय किया है. वो बड़े भैया की दुल्हनिया में अवनि की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं. उन्हें मेरी दुर्गा में आरती, बेपनाह में बेला और पंच बीट सीजन 2 में मीरा के रूप में भी देखा गया था, जो अल्ट बालाजी पर प्रसारित होती थी. 2016 से 2017 तक, उरफी ने स्टार प्लस के चंद्र नंदिनी में छाया की भूमिका निभाई. 2018 में अभिनेत्री ने सब टीवी के सात फेरो की हेरा फेरी में कामिनी जोशी की भूमिका निभाई. 2020 में, उरफी जावेद ये रिश्ता क्या कहलाता है में शिवानी भाटिया के रूप में शामिल हुईं और बाद में कसौटी ज़िन्दगी की में तनीषा चक्रवर्ती की भूमिका निभाई.

विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola