बाल खींचे, थप्पड़ मारे और फोन का डेटा किया चोरी...यूट्यूबर अनुराग डोभाल (UK07 Rider) पर FIR दर्ज

Updated:
विज्ञापन

अनुराग डोभाल, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

'बिग बॉस 17' फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल (UK07 Rider) की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. साले से विवाद के बाद अब उन पर घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और मोबाइल से प्राइवेट डेटा चुराने के गंभीर आरोप में नई FIR दर्ज हुई है.

विज्ञापन

Anurag Dhobhal Booked, FIR Over Assault, Data Theft: ‘बिग बॉस 17’ से पहचान बनाने वाले यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ UK07 राइडर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. साले के साथ कथित मारपीट के मामले में गिरफ्तारी के बाद अब उनके खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ है. इस बार उन पर घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और मोबाइल से निजी डेटा हासिल करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. शिकायतकर्ता का दावा है कि अनुराग और उनके साथियों ने न सिर्फ उनके साथ मारपीट की, बल्कि दबाव डालकर सोशल मीडिया पर वीडियो भी पोस्ट करवाया. हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि अभी जांच के बाद ही हो सकेगी.

विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला उत्तराखंड के देहरादून का है. आयुष थपलियाल नाम के युवक ने रायपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि 3 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे अनुराग डोभाल अपने पांच-छह साथियों के साथ उनके घर में घुस आए.

शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और बाल खींचकर थप्पड़ मारे. इस दौरान उनके एक साथी ने आयुष के हाथ पकड़ लिए, जबकि दूसरे ने उनका मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया. आयुष ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन्हें और उनके परिवार को धमकाया गया.

मोबाइल से निजी तस्वीरें और डेटा लेने का आरोप

इस पूरे मामले में सबसे गंभीर आरोप निजी डिजिटल डेटा से जुड़ा है. आयुष का दावा है कि आरोपियों ने उन पर दबाव बनाकर मोबाइल फोन अनलॉक करवाया. इसके बाद फोन में मौजूद निजी तस्वीरें, वीडियो, कॉन्टैक्ट्स और सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़ी जानकारी अपने पास ट्रांसफर कर ली.

शिकायत के अनुसार, इसके बाद आयुष को अपनी बात के मुताबिक वीडियो रिकॉर्ड करने और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड करने के लिए मजबूर किया गया. आरोप है कि जाते समय आरोपी उनका ब्लूटूथ हेडसेट, रे-बैन का चश्मा, एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव और आईफोन का चार्जर भी ले गए. आयुष ने यह भी दावा किया कि उन्हें पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: सिनेमाघर बना मंदिर, 30 फीट के कटआउट पर दूध से अभिषेक... 'जेलर 2' रिलीज होते ही फैंस का दिखा क्रेज, वीडियो देखें

पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं अनुराग डोभाल

यह पहली बार नहीं है, जब UK07 राइडर कानूनी विवाद में फंसे हैं. इससे पहले देहरादून में उनकी पत्नी रितिका चौहान के चचेरे भाई राज सिंह चौहान के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया था. इस मामले में पुलिस ने अनुराग और उनके तीन साथियों को गिरफ्तार किया था.

अनुराग डोभाल, फोटो- इंस्टाग्राम
अनुराग डोभाल, फोटो- इंस्टाग्राम

राज ने आरोप लगाया था कि उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें धमकाया गया. दूसरी ओर, अनुराग ने अपना पक्ष रखते हुए दावा किया था कि उन पर और उनके साथियों पर पहले हमला हुआ था. इस मामले में दोनों पक्षों के दावों की जांच की जा रही है.

कौन हैं UK07 राइडर अनुराग डोभाल?

अनुराग डोभाल उत्तराखंड के लोकप्रिय मोटर व्लॉगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. वह अपने बाइक राइडिंग वीडियो और ट्रैवल कंटेंट के कारण काफी मशहूर हुए. सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग होने के अलावा, ‘बिग बॉस 17’ में हिस्सा लेने के बाद उनकी पहचान टीवी दर्शकों के बीच भी बढ़ी.

हालांकि, पिछले कुछ समय से वह अपने निजी जीवन और पारिवारिक विवादों को लेकर लगातार चर्चा में हैं. अब एक और FIR दर्ज होने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी.

ये भी पढ़ें: छूटकर फिर हमला करेगा, छीन लेगा बच्चा... अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी के बाद पत्नी रितिका का वीडियो वायरल, लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola