Jailer 2 X Review: फर्स्ट डे फर्स्ट शो में मास एंटरटेनर लगी रजनीकांत की फिल्म, टिकट खरीदने से पहले पढ़ें रिव्यू
जेलर 2 का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम
रजनीकांत की जेलर 2 थियेटर्स में दस्तक दे चुकी हैं. फिल्म को दर्शक मस्ट वॉच और ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. आइये जानते हैं एक्स पर नेटिजन्स ने कैसे-कैसे रिएक्शन दिए.
थलाइवा रजनीकांत (Rajinikanth) के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली 2023 की ब्लॉकबस्टर 'जेलर' का सीक्वल जेलर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है.
'जेलर 2' को मिले 4.5/5 स्टार्स! फैंस ने बताया 'ब्लॉकबस्टर मास एंटरटेनर'
फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद एक्स पर नेटिजन्स अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ''4.5/5 वन वर्ड रिव्यू... जेलर 2 धमाकेदार ... रोमांचक... शानदार... सुपरस्टार रजनीकांत का स्वैग, नेल्सन का मास-एक्शन और अनिरुद्ध का दमदार BGM मिलकर सिनेमाघरों में एक जबरदस्त तूफान ला देते हैं... वर्डिक्ट: एक ब्लॉकबस्टर मास एंटरटेनर... बस टिकट बुक करें और रजनीकांत के जादू में खो जाएं.''
"'जेलर 2' आसानी से कमाएगी 600 करोड़..." फैमिली ऑडियंस को खूब भा रहा फर्स्ट हाफ
एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''जेलर 2 आसानी से 600 करोड़ और कमा लेगी... फैमिली ऑडियंस और रजनीकांत के फैंस के लिए पहला हाफ ब्लॉकबस्टर रहा. दूसरा हाफ अभी एवरेज है, @Nelsondilpkumar की तरफ से एक बेहतरीन फिल्म, जो एक शानदार कमर्शियल एंटरटेनर है.''
सस्पेंस, डार्क ह्यूमर और स्टाइलिश एक्शन... नेल्सन के डायरेक्शन पर फिदा हुए दर्शक
एक अन्य यूजर ने लिखा, ''जेलर 2 एक हाई-वोल्टेज एक्शन थ्रिलर है. जिसमें रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के रूप में वापसी करते हैं. यह कहानी नए दुश्मनों, खतरनाक क्रिमिनल नेटवर्कों, गठबंधनों और बड़े दांव-पेचों के साथ आगे बढ़ती है. डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार ने इस फ्रेंचाइजी के खास अंदाज, डार्क ह्यूमर, स्टाइलिश एक्शन, सस्पेंस और सुपरस्टार को शानदार ढंग से पेश करने के तरीके को बरकरार रखा है. फिल्म में कई ऐसे पल हैं जो दर्शकों को खूब पसंद आएंगे और भरपूर मनोरंजन करेंगे.''
जेलर 2 में ये स्टार्स मचा रहे हैं धमाल
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन और अनिरुद्ध रविचंदर के धमाकेदार संगीत से सजी इस फिल्म में विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती, एसजे सूर्या और योगी बाबू जैसे कई बड़े चेहरे नजर आ रहे हैं. साथ ही मोहनलाल और शिवा राजकुमार का कैमियो भी है.
ये भी पढ़ें: हिंदी में भी रिलीज होगी रजनीकांत की ‘जेलर 2’, मेकर्स ने दूर किया कन्फ्यूजन
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए