'अंगूरी भाभी' से सीधे 'माता सीता' बनीं शिल्पा शिंदे, दिल्ली की रामलीला का वीडियो हुआ वायरल

Updated:
विज्ञापन

शिल्पा शिंदे, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे का एक नया और भक्तिमय अवतार इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है. 'भाबीजी घर पर हैं' की 'अंगूरी भाभी' शिल्पा, अब दिल्ली की रामलीला में 'माता सीता' का किरदार निभा रही हैं. केसरिया साड़ी में उनका यह सौम्य रूप देखकर फैंस भी हैरान हैं.

विज्ञापन

Shilpa Shinda as Sita at Ramleela Maidan Delhi: घर-घर अंगूरी भाभी से पहचान बनाने वाली टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे का एक नया अवतार इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे दिल्ली के शालीमार बाग की रामलीला में 'माता सीता' का किरदार निभाकर हर किसी को हैरान कर दिया. केसरिया साड़ी में उनका यह सौम्य और भक्तिमय रूप देखकर फैंस काफी खुश नजर आए.

विज्ञापन

रामलीला में माता सीता बनीं शिल्पा शिंदे

दिल्ली के शालीमार बाग में आयोजित रामलीला में शिल्पा शिंदे ने माता सीता की भूमिका निभाई. सामने आए वीडियो में वह केसरिया साड़ी पहने नजर आ रही हैं. इस दौरान वह भगवान राम के वनवास से जुड़े एक दृश्य की एक्टिंग करती दिखीं.

View on Instagram

इस सीन में माता सीता को भगवान राम की चिंता सताती है. वह लक्ष्मण से राम को खोजने के लिए जाने की विनती करती हैं. हालांकि, लक्ष्मण उन्हें जंगल में अकेला छोड़कर जाने से मना कर देते हैं, क्योंकि उन्हें माता सीता की सुरक्षा की चिंता होती है. शिल्पा ने इस दृश्य में सीता की चिंता और भावनाओं को अपने अभिनय के जरिए दिखाया. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा गया,

‘माता सीता के रूप में शिल्पा शिंदे... शालीमार बाग.’ 

अंगूरी भाभी के किरदार से मिली घर-घर पहचान

शिल्पा शिंदे को असली पहचान कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ से मिली थी. इस शो में उन्होंने अंगूरी भाभी का किरदार निभाया था. उनका भोला अंदाज, मजेदार डायलॉग और ‘सही पकड़े हैं’ कहने का तरीका दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ.

हालांकि, साल 2016 में उन्होंने शो छोड़ दिया था. इसके बाद भी दर्शकों के बीच उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई. शिल्पा ने अपने करियर में कई टीवी शोज में काम किया है, लेकिन अंगूरी भाभी का किरदार आज भी उनकी पहचान का अहम हिस्सा है.

ये भी पढ़ें: बिग बॉस के बाद फिर टकराए विकास गुप्ता और अंगूरी भाभी, बोले- 'तुम अब शिल्पा जी नहीं.. सिर्फ शिल्पा हो'

बिग बॉस 11 की विनर भी रह चुकी हैं शिल्पा

शिल्पा शिंदे ने सिर्फ टीवी सीरियल्स ही नहीं, बल्कि रियलिटी शो में भी अपनी अलग पहचान बनाई है. वह ‘बिग बॉस 11’ में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई थीं. इस शो में उनकी विकास गुप्ता के साथ नोकझोंक ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. दर्शकों का भरपूर सपोर्ट मिलने के बाद शिल्पा इस सीजन की विजेता बनी थीं.

‘बिग बॉस’ जीतने के बाद भी वह कई मौकों पर चर्चा में रहीं. उनके फैंस आज भी उन्हें अंगूरी भाभी और बिग बॉस की विनर के तौर पर याद करते हैं. इतना ही नहीं वह एकता कपूर के शो लॉक अप सीजन 2  में नजर आई थीं.

ये भी पढ़ें: Lock Upp 2 के बाद शिल्पा शिंदे का खास अंदाज, पार्टी छोड़ शेल्टर होम पहुंचीं, बोलीं- 'मैं ही विजेता बन गई'

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola