तुनिशा शर्मा का ऑडियो सुना आपने? शीजान की मां से रोते हुए एक्ट्रेस ने जो कहा था, जानकर हो जाएंगे भावुक

Updated:
विज्ञापन
तुनिशा शर्मा का ऑडियो सुना आपने? शीजान की मां से रोते हुए एक्ट्रेस ने जो कहा था, जानकर हो जाएंगे भावुक

तुनिशा शर्मा का ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें तुनिशा, शीजान खान की मां से बात करते हुए सुनाई दे रही है. बता दें कि तुनिशा ने 24 दिसंबर 2022 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था.

विज्ञापन

Tunisha Sharma suicide case: तुनिशा शर्मा के सुसाइड मामले में हर दिन नया खुलासा हो रहा है. इस मामले में एक्ट्रेस के को-स्टार शीजान खान को गिरफ्तार किया गया है. एक्ट्रेस की मां वनिता ने शीजान पर कई गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद एक्टर के परिवार ने दावा किया कि इस मामले में उसे फंसाया जा रहा है. साथ ही कहा कि उन्होंने कभी भी तुनिशा को धर्म बदलने के लिए नहीं कहा. इस बीच तुनिशा का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस शीजान की मां से बात करते सुनाई दे रही है.

तुनिशा शर्मा का ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल

शीजान की मां और तुनिशा शर्मा के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आया है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस रिकॉर्डिंग में आप तुनिशा की आवाज सुन सकते है, जिसे सुनने से ऐसा लग रहा है कि वो बहुत परेशान है. एक्ट्रेस कह रही है, ‘आप मेरे लिए मायने रखते हो अम्मा, बहुत ज्यादा आप जानते भी हो. इसलिए आपसे हर बात शेयर करने का मन करता है. इसलिए मेरे जहन में जो भी होगा मैं आपको बताऊंगी. लेकिन पता नहीं, पता नहीं… मुझे खुद नहीं पता कि मुझे क्या हो रहा है.’

यूजर्स कर रहे कमेंट

इस ऑडियो रिकॉर्डिंग को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, उसकी आवाज में दर्द है. उनकी आत्मा को शांति मिले. एक अन्य यूजर ने लिखा, उसकी आवाज का दर्द स्पष्ट रूप से इतने सारे छिपे हुए सच बता रहा था. यह निश्चित रूप से ब्रेकअप का दर्द नहीं था. ब्रेकअप ही एकमात्र कारण नहीं है जिससे उसने अपनी जान ली. भगवान का शुक्र है कि उन्होंने कहानी का दूसरा पहलू भी दिखाया. एक यूजर ने लिखा, रिकॉर्डिंग क्यों कर रही थी अम्मा..क्या अम्माको पता था यह सुसाइड करेगी. इसलिए पहले सबूत इकट्ठे कर रही थी अम्मा.

Also Read: तुनिशा शर्मा को शीजान ने मारा था थप्पड़, इस वजह से किया था ब्रेकअप, एक्ट्रेस की मां ने किया खुलासा
शीजान के वकील ने कही ये बात

शीजान के वकील ने दावा किया कि विनिता शर्मा ने एक बार उनकी बेटी को थप्पड़ मारा था और उसका गला घोंटने की भी कोशिश की थी. शीजान की फैमिली ने कहा कि विनिता शर्मा मेरे बेटे पर झूठे आरोप लगा रही है. हमने कभी भी तुनिशा को धर्म बदलने के लिए नहीं कहा. हमलोग तो तुनिशा के बर्थडे पर कुछ खास प्लैन कर रहे थे. 4 जनवरी को उसका बर्थडे था, ऐसे में बहुत कुछ स्पेशल करना चाहते थे.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola