ePaper

TRP Report: अनुपमा फिर टॉप पर, खतरों के खिलाड़ी ने दिखाया दम, टीआरपी लिस्ट में शामिल हुए ये 8 सीरियल्स

Updated at : 22 Jul 2022 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
TRP Report: अनुपमा फिर टॉप पर, खतरों के खिलाड़ी ने दिखाया दम, टीआरपी लिस्ट में शामिल हुए ये 8 सीरियल्स

पिछले कई महीनों से अनुपमा को मात देने वाला कोई शो नहीं है. यह टेलीविजन पर सबसे लोकप्रिय शो में से एक है और पिछले एक साल से अधिक समय से टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है. इसमें रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन

टीवी सीरियल की 28वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट जारी हो चुकी है और इस हफ्ते भी रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा इस लिस्ट में टॉप पर है. इसके बाद रोहित शेट्टी की खतरों के खिलाड़ी 12 का नंबर आता है. इस शो ने अच्छी ऊंचाई हासिल की है. इस हफ्ते लिस्ट में 8 सीरियल्स ने बाजी मारी है. यहां देखें लिस्ट…

Anupamaa

पिछले कई महीनों से अनुपमा को मात देने वाला कोई शो नहीं है. यह टेलीविजन पर सबसे लोकप्रिय शो में से एक है और पिछले एक साल से अधिक समय से टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है. इसमें रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे मुख्य भूमिका में हैं और स्टार प्लस पर प्रसारित होता है. शो की कहानी इस समय अनुपमा, अनुज और अनु की लाइफ पर फोकस है.

Khatron Ke Khiladi 12

2 जुलाई को प्रीमियर हुए रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी 12 ने अब तक टेलीविजन पर 6 एपिसोड प्रसारित किए हैं. इतने कम समय में यह टीआरपी लिस्ट के बाकी सभी शोज को मात देने में कामयाब रही है. शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में हुई है. हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो रुबीना दिलाइक, जन्नत जुबैर, फैसल शेख, मोहित मलिक और तुषार कालिया इस सीजन के टॉप 5 कंटेस्टेंट होंगे.

Yeh Hai Chahtein

ये है चाहतें टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर बना हुआ है. इसे पिछले हफ्ते खतरों के खिलाड़ी 12 दूसरे नंबर से रिप्लेस किया था. इस शो में सरगुन कौर लूथरा और अबरार काजी मुख्य भूमिका में हैं. यह डॉ. प्रीशा और रॉकस्टार रुद्राक्ष के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एकदूसरे से प्यार कर बैठे हैं. यह शो स्टार प्लस पर भी प्रसारित होता है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

पिछले एक साल से यह शो टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर बना हुआ है. हालांकि पिछले कुछ हफ्तों में इसकी टीआरपी रेटिंग में गिरावट देखी गई है. यह शो इस हफ्ते तीसरे नंबर पर बना हुआ है. इस शो में नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा मुख्य भूमिका में हैं. यह स्टार प्लस पर भी प्रसारित होता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

एक और हफ्ते तक शो चौथे नंबर पर बना हुआ है. ये रिश्ता क्या कहलाता है में हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ मुख्य भूमिका में हैं. फैंस को उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. यह शो स्टार प्लस पर भी प्रसारित होता है.

Kumkum Bhagya

यह शो पिछले हफ्ते से टीआरपी लिस्ट से गायब हो गया था. हालांकि यह इस बार टॉप फाइव शोज की लिस्ट में वापस आ गई है. कुमकुम भाग्य पिछले सात सालों से सफलतापूर्वक चल रहा है. इससे पहले श्रीति झा शो में मुख्य भूमिका निभाती रही हैं. हालांकि उन्होंने पिछले हफ्ते इस शो को छोड़ दिया और वो खतरों के खिलाड़ी में नजर आ रही हैं. यह शो ज़ी टीवी पर प्रसारित होता है.

Also Read: वाणी कपूर के ट्रेडिशनल लुक पर फिदा हुए फैंस, व्हाइट साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं हसीना, PICS
Kundali Bhagya

शो एक और हफ्ते तक टीआरपी लिस्ट में पांचवें नंबर पर बना हुआ है. शो में प्रीता के रूप में श्रद्धा आर्या मुख्य भूमिका में हैं. हाल ही में करण लूथरा का किरदार निभाने वाले धीरज धूपर ने शो छोड़ दिया. अभिनेता शक्ति अरोड़ा ने उनकी जगह ली. उन्हें भी प्रशंसकों का प्यार मिला है. यह शो जी टीवी पर प्रसारित होता है.

Bhagya Lakshmi

यह शो पिछले हफ्ते टीआरपी लिस्ट से भी गायब हो गया था लेकिन फिरएक बार शो ने रेस पकड़ा है. शो इस बार टीआरपी लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. भाग्य लक्ष्मी में ऐश्वर्या खरे और रोहित सुचांती मुख्य भूमिका में हैं. यह शो ज़ी टीवी पर प्रसारित होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola