ePaper

Top 5 Movies on Amazon Prime: एक्शन और थ्रिलर से भरपूर ये फिल्में अमेजन प्राइम पर कर रही है ट्रेंड, देखें लिस्ट

Updated at : 16 Jul 2025 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
Top 5 Movies on Amazon Prime

Top 5 Movies on Amazon Prime

Top 5 Movies on Amazon Prime: बीते कुछ दिनों से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर कई फिल्में और वेब सीरीज ट्रेंड कर रही है. इसीलिए आज हम आपके लिए टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट लाए है.

विज्ञापन

Top 5 Movies on Amazon Prime: 2025 की ये नई फिल्में आपके मूड को पूरा मसाला देने वाली हैं. अमेजन प्राइम पर कई दिनों से कुछ फिल्में ट्रेंड कर रही है, जिसके व्यूज बढ़ते ही जा रहे है. एक्शन और थ्रिलर से भरपूर ये फिल्में सबसे ज्याद देखी जा रही है. इसीलिए आज हम आपको अमेजन प्राइम की ट्रेडिंग टॉप 5 फिल्मों के नाम बताएंगे. अगर आपने इसे अब तक नहीं देखा है, तो जल्द देख लें.

Heads of States (2 जुलाई 2025) 

यह एक इंटरनेशनल साजिश पर बनी थ्रिलर है जिसमें दुनिया के कई बड़े नेता अचानक एक खतरनाक मिशन में उलझ जाते हैं. फिल्म में पावर गेम, चालाकियां और धमाकेदार एक्शन के साथ हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा.

Uppu Kappurambu (4 जुलाई 2025)

इस कहानी में नमक और मिर्च के धंधे को लेकर गांव के दो परिवारों के बीच पुराना झगड़ा चलता है. एक नौजवान आगे आकर इस दुश्मनी को खत्म करता है और गांव में अमन लौटाता है. फिल्म में परिवार की इमोशन और गांव की असली झलक देखने को मिलेगी.

Pune Highway (23 मई 2025)

यह थ्रिलर उन तीन दोस्तों की है जो पुणे हाइवे पर रात में एक एक्सीडेंट के बाद फंस जाते हैं. उनकी कार रुक जाती है और धीरे-धीरे उनके चारों तरफ रहस्यमयी घटनाएं होने लगती हैं. फिल्म में सस्पेंस और हत्या का रहस्य है जो अंत तक थमी सांसों के साथ देखी जाएगी.

Sri Sri Sri Raja Vaaru (6 जून 2025)

यह फिल्म गांव के एक ऐसे नेता जैसे इंसान पर है जो लोगों की भलाई के लिए सबकुछ करता है. लेकिन कहानी में कई छुपे सच सामने आते हैं, जिससे उसका असली संघर्ष दिखता है. गांव की मिट्टी से जुड़ी कहानी में इमोशन और ड्रामा भरपूर मिलेगा.

Ground Zero (25 april 2025) 

ये कहानी एक भारतीय सैनिक की है जो कश्मीर में मुश्किल पोस्टिंग पर तैनात है. दुश्मनों से लड़ते हुए वो अपनी जान की परवाह नहीं करता और अपने गांव वालों की सुरक्षा के लिए भी हर खतरा उठाता है. फिल्म में देश के लिए बलिदान, वीरता और परिवार के जज्बात की झलक मिलती है.

ये भी पढ़ें: Mirzapur के फिल्म में होगी पंचायत के ‘सचिव जी’ उर्फ जितेंद्र कुमार की एंट्री, जानिए किस किरदार में आएंगे नजर

ये भी पढ़ें: Bhojpuri: पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव तक, सावन में देखें महादेव की भक्ति में डूबी ये 5 सुपरहिट फिल्में

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola