Kapil Sharma Show: फैन ने अक्षय कुमार से कहा- शाहरुख खान से बता कर दीजिए, एक्टर ने कर दिया कॉल और फिर...
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Aug 2021 9:47 AM
कपिल शर्मा शो में अक्षय कुमार बतौर गेस्ट शामिल हुए थे. इस दौरान एक लड़की एक्टर से शाहरुख खान से फोन पर बात कराने की रिक्वेस्ट करती है. अक्षय उसकी बात मान भी जाते है लेकिन किंग खान का फोन स्वीच आता है.
The Kapil Sharma Show : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्म बेल बॉटम के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में पहुंचे थे. अक्षय के साथ एक्ट्रेस वाणी कपूर और हुमा कुरैशी भी थी. इस दौरान कपिल ने उनके साथ काफी मस्ती की. खिलाड़ी कुमार भी कपिल की टांग खींचने में पीछे नहीं रहे. इस बीच एक फैन ने अक्षय से रिक्वेस्ट किया कि वो उनकी बात किंग खान शाहरुख खान से करवा दें.
दरअसल, कपिल शर्मा शो में ऑडियंस में आई एक लड़की अक्षय कुमार से कहती है कि वो शाहरुख खान की फैन है और उनकी बात वो उनसे करवा दें. इसपर अक्षय तुरन्त फोन निकाल कर किंग खान को फोन करने लगते है. मगर उनका फोन ऑफ आता है. फोन स्पीकर पर डालकर अक्षय कहते हैं कि फोन बंद है.
https://www.instagram.com/p/CS42t1aD9Zx/
जिसके बाद वो फैन अक्षय से कहती है, ‘सर, दूसरे नंबर पर कॉल कर लो प्लीज.’ इसे सुनकर कपिल कहते है, ‘शाहरुख खान पीसीओ में काम करते हैं?’ वो फैन फिर से एक्टर से कहती है, ‘उनका कोई और नंबर नहीं है क्या, या फिर आप उनकी वाइफ को कॉल लगा दीजिए.’ ये सुनकर सभी हसंने लगते है.
Also Read: अफगानिस्तान पर फिल्म बनाएंगे अक्षय कुमार? KRK के लेटेस्ट ट्वीट ने खींचा फैंस का ध्यान
कपिल आगे कहते है कि, ‘सारी बात आप पर आएगी. गौरी भाभी कहेंगी कि अक्षय जी, आप बिगाड़ रहे है हमारे पति को.’ साथ ही कॉमेडी किंग कहते है, ‘मजाक था, लेकिन आपने कॉल करने की कोशिश की, आप बहुत प्यार हैं.’ वहीं, फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे है. साथ ही अक्षय के इस तरीके की भी तारीफ कर रहे है.
बता दें कि 21 अगस्त से कपिल शर्मा शो की फिर से टीवी पर वापसी हो गई हैं. अगले हफ्ते शो में दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा आने वाले हैं. शो का प्रोमो आउट हो चुका है, जिसमें कपिल उनदोनों का स्वागत करते हुए दिखते है. शो का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










