ePaper

The Kapil Sharma Show की भूरी ने मोनोकिनी में शेयर की तसवीर, यूं समंदर किनारे इंज्वॉय करती दिखीं एक्ट्रेस

Updated at : 16 Jun 2021 1:34 PM (IST)
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show की भूरी ने मोनोकिनी में शेयर की तसवीर, यूं समंदर किनारे इंज्वॉय करती दिखीं एक्ट्रेस

the kapil sharma show bhuri aka sumona chakravarti looks stunning in monokini actress beach photo viral fans says this bud : द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) सीरीयल के जल्द शुरू होने की चर्चा है. शो के सभी कलाकार सुर्खियों में बने हुए हैं. क‍ृष्णा अभिषेक से लेकर सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) तक शो के सभी कलाकार फैंस के फेवरेट हैं.

विज्ञापन

The Kapil Sharma Show, Bhuri aka Sumona Chakravarti : द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) सीरीयल के जल्द शुरू होने की चर्चा है. शो के सभी कलाकार सुर्खियों में बने हुए हैं. क‍ृष्णा अभिषेक से लेकर सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) तक शो के सभी कलाकार फैंस के फेवरेट हैं. वहीं सुमोना चक्रवर्ती शो की सबसे ग्लैमरस और स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से एक हैं. वो अच्छे से जानती हैं कि खुद को सबसे हटकर कैसे दिखाना है. अब उनकी कुछ तसवीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

इन तसवीरों में सुमोना चक्रवर्ती अलग अलग लोकेशंस पर नजर आ रही हैं. एक तसवीर में वो मोनोकिनी पहने समंदर को निहार रही हैं. एक तसवीर में वो बिकिनी पहने समंदर किनारे इंज्वॉय करती दिख रही हैं. वहीं कुछ तसवीरों में वो बफीर्ली वादियों में पोज देती दिख रही हैं. उन्होंने गैरी स्नाइडर का एक कोटेशन शेयर करते हुए लिखा, प्रकृति घूमने की जगह नहीं है. यह घर है. इन तसवीरों पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CPvQHAvrwmp/

हालांकि कई यूजर्स उन्हें पहली तसवीर को लेकर ट्रोल भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, मैम आपकी पहली तसवीर की एडिट ठीक से नहीं हुई है. एक और यूजर ने लिखा, आप बुहत हॉट हो मैम. एक और यूजर ने लिखा, ये भूरी भी कमाल है. एक और यूजर ने लिखा, आप तो बवाल हो. एक और यूजर ने लिखा, आपका फैन हूं मैम और कपिल शर्मा शो का भी. एक और यूजर ने लिखा, और यहां मैं पिघल गया.

Also Read: नीना गुप्ता का खुलासा – पिता की दूसरी शादी की वजह से मां ने की थी आत्महत्या की कोशिश

कॉमेडियन कपिल शर्मा की ‘भूरी’ यानी सुमोना की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. शो में उनकी और कपिल की जुगलबंदी को फैंस बेहद पसंद करते हैं. सुमोना उन्‍होंने कई फिल्‍मों और टीवी सीरीयल्‍स का हिस्सा रह चुकी हैं. हालांकि फिलहाल एक्ट्रेस कपिल शर्मा शो में भूरी के किरदार में नजर आ रही हैं और अपनी कॉमेडी से लोगों को एंटरटेन कर रही हैं.

बता दें कि, सोनी पर प्रसारित होनेवाला कपिल शर्मा का शो ‘द कपिल शर्मा शो’ फरवरी महीने मे बंद हो गया था. खबरों के अनुसार शो मई में वापसी के लिए तैयार है. शो के फॉरमेट में बदलाव‍ हो सकता है, वहीं कई नए चेहरे भी शो में नजर आ सकते हैं. खास बात ये है कि ये नए चेहरे जनता में से ही हो सकते हैं. अब कृष्णा अभिषेक ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी में स्पष्ट किया है जल्द ही वापसी होगी. उन्होंने कीकू शारदा और भारती सिंह के साथ अपनी तसवीरें साझा की हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola