TMKOC: ‘बबिता जी’ कर चुकी हैं शाहरुख खान संग इस ऐड में काम, बनी थीं नर्स... VIDEO
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 May 2020 10:28 AM
Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah- तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो लोगों के खूब पसन्द आता है. इस शो में जेठालाल का किरदार एक्टर दिलीप जोशी ने और बबीता जी का किरदार मुनमुन दत्ता निभा रहे हैं. दोनों के बीच चलने वाली प्यार भरी नोंक-झोंक दर्शकों को खूब भाती है. लेकिन क्या आपको मालूम है कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो करने से पहले बबीता जी बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के साथ काम कर चुकी हैं.
Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो लोगों के खूब पसन्द आता है. इस शो में जेठालाल का किरदार एक्टर दिलीप जोशी ने और बबीता जी का किरदार मुनमुन दत्ता निभा रहे हैं. दोनों के बीच चलने वाली प्यार भरी नोंक-झोंक दर्शकों को खूब भाती है. लेकिन क्या आपको मालूम है कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो करने से पहले बबीता जी बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के साथ काम कर चुकी हैं.
दरअसल, ये एक पेन का पुराना ऐड है और दोनों ने इसमें साथ काम किया था. इस ऐड में शाहरुख खान ने एक मरीज की भूमिका निभाई थी और मुनमुन एक नर्स बनी थी. पैर की हड्डी टूटने के कारण शाहरुख बेड पर लेटे होते हैं. शाहरुख खान के पैर पर चढ़े प्लास्टर पर मुनमुन एक पैन से साइन करती दिखाई देती हैं.
शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए मुनमुन कहती हैं कि शाहरुख कई फिल्मों के प्रमोशन के लिए हमारे शो में आ चुके हैं. सबको प्यार करने वाले किंग खान को हमारे सिटकॉम के सेट पर आना पसंद था. इस शो में ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘दिलवाले’ को भी शाहरुख खान ने प्रमोट किया है.
गौरतलब है कि कृष्णन सुब्रमण्यम अय्यर और बबीता कृष्णन अय्यर की बेमेल जोड़ी तो आप अच्छी तरह जानते हैं. बबीता गोकुलधाम सोसाइटी की सबसे खूबसरत और मॉडर्न महिला हैं. वहीं, शो में जेठालाल और बबीता जी की फ्लर्टिंग के दर्शकों ने खूब मज़े लिए और आज भी ले रहे है.
Also Read: Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah जानिए असल जिंदगी में कैसी है तारक मेहता की लव स्टोरी
बता दें कि मुनमुन दत्ता का जन्म 28 सिंतबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था. उन्होंने अपनी पढ़ाई पुणे से की और पढ़ाई खत्म होने के बाद वो मुंबई आ गई थी. अमर उजाला के अनुसार, मुनमुन ने 2005 में टीवी सीरियल हम सब बाराती से करियर की शुरुआत की थी. साल 2008 में वो तारक मेहता से जुड़ी और अब तक इस शो में ही है. बबीता जी के किरदार ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










