Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : नई अंजली भाभी 'सुनैना फौजदार' की इतनी है फीस, असल जिंदगी में है बेहद बोल्ड और बिंदास
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Sep 2020 11:11 AM
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Sunayana Fozdar, new anjali bhabhi : सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) लॉकडाउन के बाद दोबारा शुरू हो चुका है. इसके किरदार अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों का खूब मनोरंजन करते है. हाल ही में शो में नई अंजली भाभी सुनैना फौजदार (Sunayana Fozdar) की इंट्री हुई है. लेकिन क्या आप जानते है कि शो के लिए सुनैना को कितनी फीस मिलती है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Sunayana Fozdar, new anjali bhabhi : सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) लॉकडाउन के बाद दोबारा शुरू हो चुका है. इसके किरदार अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों का खूब मनोरंजन करते है. हाल ही में शो में नई अंजली भाभी सुनैना फौजदार (Sunayana Fozdar) की इंट्री हुई है. लेकिन क्या आप जानते है कि शो के लिए सुनैना को कितनी फीस मिलती है.
एक एपिसोड के लिए लेती है इतनी फीस
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में अब नेहा की जगह मिसेज तारक मेहता का रोल एक्ट्रेस सुनैना फौजदार निभा रही हैं. सुनैना ने ‘तारक मेहता..’ की शूटिंग शुरू कर दी है और वह अपने नए सफर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में तारक की पत्नी का रोल निभाने वाली नेहा यानी अंजली भाभी एक दिन के करीब 25 हजार रुपये लेती थी. वहीं, अब रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा कहा जा रहा है कि सुनैना को भी इसके आस-पास ही पे किया जा रहा है.
https://www.instagram.com/p/B-hcWhDgnxt/
इस सीरियल से करियर की शुरुआत
सुनैना फौजदार ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत स्टार प्लस के शो संतान से की थी. इसके अलावा वह राजा की आयेगी बारात, कुबूल है, रहना है तेरी पलकों के छांव में, सीआईडी, सावधान इंडिया, आहट, एक रिश्ता साझेदारी का, लगी तुझसे लगन और फियर फाइल्स जैसे सीरीयल्स में नजर आ चुकी हैं.
असल जिंदगी में बोल्ड हैं सुनैना
सुनैना फौजदार सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है. आये दिन एक्ट्रसे अपनी बोल्ड औऱ बिंदास तसवीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती है. उनके चाहने वालों की भी लिस्ट लंबी है. वहीं, एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम उनके खूबसूरत फोटोज से भरा पड़ा है. वहीं, सुनैना को गोवा बेहद पसन्द है.
https://www.instagram.com/p/B9PSLaPJcqU/
रियल लाइफ में इनसे की है शादी
एक्ट्रेस रियल लाइफ में भी शादीशुदा है. उन्होंने कुणाल भांबवानी से शादी की है. कुणाल एक बिजनेसमैन हैं. दोनों 4 साल तक रिलेशनशिप में थे और फिर शादी की. वहीं, एक्ट्रेस का सपना है कि वो कभी ऑनस्क्रीन साड़ी पहनकर बारिश में डांस करें.
https://www.instagram.com/p/B12pogVA-_O/
‘तारक मेहता शो का हिस्सा बनकर खुश हूं’
सुनैना ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था, “ईमानदारी से कहूं, तो अभी तक इसकी फीलिंग्स को महसूस नहीं कर पा रही हूं. हर कोई एक्साइटेड है कि यह एक बड़ा शो है. मेरा मतलब है कि हम में से कई लोग इस शो को देखते-देखते बड़े हुए हैं. शैलेश लोढ़ा जी और हर कोई शो से 12 साल से जुड़ा हुआ है. यहां खुशियां हैं, एक्साइटमेंट है और भावनाओं का संगम है. मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा कि मैं ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का हिस्सा बन गई हूं.”
Posted By: Divya keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










