Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में ‘तारक मेहता’ को रिप्लेस करेगा ये एक्टर! जानिये कौन है ये शख्स

Updated:
विज्ञापन

shailesh lodha

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में नये तारक मेहता की एंट्री हो गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो शैलेश लोढ़ा की जगह एक्टर सचिन श्रॉफ ले रहे है. सचिन हाल ही में स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में नजर आए थे.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में अब शैलेश लोढ़ा नजर नहीं आते. शैलेश ने शो को अलविदा कह दिया है. अब उनकी जगह तारक मेहता का किरदार कैौन निभाएगा, ये सवाल कई दिनों से फैंस के दिमाग में घूम रहा है. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो उन्हें एक्टर सचिन श्रॉफ ने रिप्लेस कर दिया है.

विज्ञापन

सचिन श्रॉफ बनेंगे नये तारक मेहता!

शैलेश लोढ़ा तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में शुरूआत से ही जुड़े थे. हालांकि उनके शो छोड़ने के बाद उनके रिप्लेसमेंट का इंतजार था. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो शैलेश की जगह एक्टर सचिन श्रॉफ ने ले ली है. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने शूटिंग शुरू कर दी है. हालांकि इस बार में एक्टर ने कुछ नहीं कहा है.

जानें कौन है सचिन श्रॉफ?

सचिन श्रॉफ टीवी इंडस्ट्री के एक पॉपुलर एक्टर है. हाल ही में एक्टर शो गुम है किसी के प्यार में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने राजीव का रोल निभाया था. हालांकि उन्होंने शो क्विट कर दिया है. उन्होंने शो छोड़ने के बाद कहा था, शो के साथ मेरा सफर यादगार रहा. यह एक अच्छा किरदार था, और जब मेरा ट्रैक चल रहा था, तब मुझे इसे निभाने में मजा आया.

Also Read: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सोनू ने बोल्ड फोटोज से बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बिकिनी पहन फैंस के उड़ाए होश
असित कुमार मोदी ने कही थी ये बात

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में शैलेश लोढ़ा के जाने के बाद प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने एक वीडियो में बड़ी बात कही थी. उन्होंने कहा था, मैं फिर भी उनको कहता हूं कि भई सोचिए-समझिए. लेकिन अगर नहीं आएंगे तो जरुर, शो रुकेगा नहीं. नए तारक मेहता जरूर आ जाएंगे. पुराने तारक मेहता आएंगे तो भी खुशी होगी, नए तारक मेहता आएंगे तब भी खुशी होगी. मेरा एक ही लक्ष्य है, बस हमारे दर्शकों के चेहरे पर स्माइल बनी रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola