'Taarak Mehta' की ‘रीटा रिपोर्टर' अपने कपड़ों की वजह से हुईं ट्रोल, फैंस ने कमेंट में लिखा- ये क्या है?
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Jul 2021 12:12 PM
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Rita Reporter Aka Priya Ahuja Trolled : सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में ‘रीटा रिपोर्टर’ का किरदार निभाने वाले एक्ट्रेस प्रिया आहूजा (Priya Ahuja) अपने एक पोस्ट को लेकर ट्रोलर्स के निशान पर आ गई हैं. वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Rita Reporter Aka Priya Ahuja Trolled : सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में ‘रीटा रिपोर्टर’ का किरदार निभाने वाले एक्ट्रेस प्रिया आहूजा (Priya Ahuja) अपने एक पोस्ट को लेकर ट्रोलर्स के निशान पर आ गई हैं. वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी तसवीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. अब उनके एक पोस्ट ने फैंस को नाराज कर दिया है जिसके बाद लोग उनके पोस्ट पर भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं.
दरअसल, प्रिया आहूजा ने अपनी एक तसवीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वो डेनिम जैकेट और ब्लैक जींस में दिख रही हैं. उन्होंने जैकेट के बटन खोल दिए हैं जिसमें उनकी ब्रा का स्ट्रैप दिख रहा है. बस इसी चीज ने कुछ यूजर्स को नाराज कर दिया है. इस तसवीर को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, जो तुम्हारी आत्मा के लिए अच्छा है, बस वही करो.
https://www.instagram.com/p/CRk4fwpsmlW/?
एक यूजर ने उनकी तसवीर पर लिखा, ये क्या है रीटा रिपोर्टर? एक और यूजर ने लिखा, इतनी मेहनत लाइक पाने के लिए. हालांकि ज्यादातर यूजर्स उनके सपोर्ट में ट्वीट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, लोग क्या कहते हैं, इसे मत सुनो. मुझे लगता है कि आपको वही करना चाहिए जो आपका दिल कहता है. आप बिकिनी पहनना चाहती हैं तो पहनें. लोग मूर्ख होते हैं हमेशा आपको जज करते हैं.
Also Read: अनुराग कश्यप पर लगे MeToo के आरोपों पर बेटी अलाया ने कहा- मुझे उनके लिए जो नफरत मिलती है वो…
गौरतलब है कि, रील लाइफ में बेहद सिंपल अवतार में नजर आने वाली प्रिया रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं. उन्होंने शो के डायरेक्टर के साथ ही शादी की है. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस की एक से बढ़कर एक तसवीरें है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही है. वहीं, वो अपने पति के साथ भी कई वीडियोज और तसवीरें शेयर करती रहती है. फैंस को दोनों की केमिस्ट्री बहुत पसंद आती है.
प्रिया ‘तारक मेहता…’ के पहले झारा, शुभविवाह, छज्जे का प्यार तथा बिट्टो जैसे अनेक सीरियल्स में काम कर चुकी हैं. वहीं, जी टीवी के सीरियल ‘तीन बहुरानियां’ से अपना करियर की शुरूआत की थी मालव ने. निर्देशक मालव राजदा गुजराती नाट्य जगत की फेमस जोड़ी सुरेश-शेतल राजदा के बेटे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










