Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो को अलविदा कहेंगे राज अनादकट? अब टप्पू सेना को लेकर आई नयी जानकारी

कहा जा रहा था कि शो में टप्पू (Tapu) का किरदार निभा रहे राज अनादकट (Raj Anadkat ) जल्द ही शो को अलविदा कहनेवाले हैं.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की स्टारकास्ट हमेशा किसी ने किसी वजह से चर्चा में रहती है. वहीं शो को लेकर हालिया खबर ने फैंस को परेशान कर दिया था, जिसमें कहा जा रहा था कि शो में टप्पू (Tapu) का किरदार निभा रहे राज अनादकट (Raj Anadkat ) जल्द ही शो को अलविदा कहनेवाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रोडक्शन हाउस के साथ उनके कुछ मतभेद थे. सेट के सूत्रों ने कहा कि वह 20 दिसंबर, 2021 के बाद शूटिंग नहीं करेंगे.
अब द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, राज अनादकट ने शो छोड़ने के अपने फैसले को बदल दिया है. वो निश्चित समय के लिए कुछ चीजों से नाखुश थे, लेकिन अब वह इससे बाहर हो गये है और शो जारी रखने को तैयार हैं. यानी अब टप्पू सेना के टप्पू शो में रहेंगे. बता दें कि नियति जोशी के वेडिंग रिसेप्शन में भी राज अनादकट नजर नहीं आए थे. हाल ही में दिलीप जोशी ने ताज लैंड्स एंड में अपनी बेटी के लिए एक शानदार रिसेप्शन होस्ट की थी.
दरअसल, कुछ महीने पहले ऐसी अफवाहें थीं कि बबीता जी की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता भी तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने वाली हैं. यह उनके वीडियो के वायरल होने के बाद आया जब वो अपने एक वीडियो की वजह से विवादों में आ गईं जिसमें उन्होंने नस्लीय अपशब्द का इस्तेमाल किया. हालांकि एक्ट्रेस ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर माफीनामा जारी किया था. बाद में, उन्होंने सेट पर वापसी की.
इसके बाद राज अनादकट और मुनमुन दत्ता की डेटिंग की अफवाहों ने सुर्खियां बटोरी. दोनों ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी. कहा जा रहा था कि इन खबरों ने राज को बुरी तरह प्रभावित किया. जिसके बाद से ही वो शो से बाहर निकलने की प्लानिंग बना रहे थे.
Also Read: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने कैंसिल किया रायपुर में होनेवाला रिसेप्शन, ये है वजह
बता दें कि शो में टप्पू का रोल पहले भव्या गांधी निभाते थे. भव्या ने साल 2017 में शो को अलविदा कह दिया था, जिसके बाद राज शो में आए थे. गौरतलब है कि कुछ महीने पहले दिलीप जोशी और राज अनादकट के बीच अनबन की खबरें आई थी. जिसके बाद राज ने इसपर रिएक्शन देते हुए कहा था ‘मैं ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देता. हमारे बीच सब ठीक है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




