ePaper

मुश्किल में फंसे तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी, पुलिस ने दर्ज की FIR, जानें पूरा मामला

Updated at : 20 Jun 2023 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
asit-modi

asit-modi

पुलिस ने शो के एक अभिनेता की शिकायत के आधार पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित मोदी, ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: लोकप्रिय सिटकॉम तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों को काफी पसन्द आता है. शो में अबतक कई किरदार बदले गए, लेकिन उसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई. कुछ दिन से शो किसी और वजह से चर्चा में है. अभिनेत्री ने शो के निर्माता असित कुमार मोदी के खिलाफ मानसिक और यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए. अब इसपर अपडेट आया है. मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने दर्ज की FIR

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने बताया पवई पुलिस ने शो के एक अभिनेता की शिकायत के आधार पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित मोदी, ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत मामला दर्ज किया है. इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

एक्ट्रेस ने रखी थी अपनी बात

भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 और 509 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. बता दें कि ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था असित मोदी ने कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया. एक्ट्रेस ने कहा था, “शुरुआत में, मैंने काम खोने के डर से उनके सभी बयानों को नज़रअंदाज़ कर दिया. लेकिन अब बहुत हो गया अब मैं इसे और नहीं सहूंगी. बता दें कि एक्ट्रेस काफी लंबे समय तक शो से जुड़ी हुई थी.

Also Read: Adipurush Box Office Collection Day 4: प्रभास की ‘आदिपुरुष’ मंडे टेस्ट में हुई फेल, चौथे दिन गिरा कलेक्शन

असित कुमार मोदी ने कही थी ये बात

निर्माता असित कुमार मोदी ने पहले कहा था कि, “हम कानूनी कार्रवाई करेंगे, क्योंकि वह मुझे और शो दोनों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है. चूंकि हमने उनकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं, इसलिए वह आधारहीन आरोप लगा रही है. वहीं, प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी और जतिन बजाज ने कहा था, एक्ट्रेस ने पूरी टीम के साथ बदसलूकी की थी.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola