TMKOC के सेट पर दयाबेन संग होती थी बदसलूकी? बावरी का बड़ा खुलासा, बोली- आपको कोई अच्छा…
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah dayaben
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार दिशा वकानी निभाती थी. दिशा ने साल 2015 में शो से ब्रेक लिया था और तब से ही उनकी दोबारा शो में वापसी नहीं हुई. हालांकि फैंस दिल थामकर उनकी वापसी का इंतजार कर रहे है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा क��फी समय से विवादों में है. जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने जब से असित कुमार मोदी, सोहेल रमानी और जतिन बजाज पर गंभीर आरोप लगाए है, तब से शो लाइमलाइट में है. जेनिफर के बाद मोनिका भदौरिया जो शो में बावरी का किरदार निभाती थी, उसने भी चौंकाने वाला खुलासा किया. अब मोनिका ने दिशा वकानी को लेकर बड़ी बात कह दी.
दिशा वकानी को लेकर मोनिका भदौरिया ने कही ये बात
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार दिशा वकानी निभाती थी. दिशा ने साल 2015 में शो से ब्रेक लिया था और तब से ही उनकी दोबारा शो में वापसी नहीं हुई. हाल ही में मोनिका भदौरिया से पूछा गया कि क्या दिशा वकानी के साथ भी सेट पर बदसलूकी की गई. हालांकि वो इसपर कमेंट नहीं करना चाहती थी, लेकिन बॉलीवुड बबल को बताया कि ऐसा हो सकता है.
दयाबेन के साथ हुई बदसलूकी?
मोनिका भदौरिया ने कहा कि, “आपको कोई अच्छा पे कर रहा है और कोई बुला रहा है आपको और आप नहीं आना चाहते हो तो यही कारण होगा न और क्या कारण हो सकता है.” वहीं, एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि उनके साथ कौन बदसलूकी करता होगा. इसपर उन्होंने तुरन्त प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी का नाम लिया. एक्ट्रेस की मानें तो रमानी बहुत खराब हैं और उन्हें नहीं लगता कि कोई अन्य प्रोजेक्ट हेड हो सकता है जो व्यवहार में इतना बुरा हो.
मोनिका भदौरिया का खुलासा
कुछ समय पहले मोनिका भदौरिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें सेट पर काफी परेशान किया जाता था. उन्होंने कहा था, ‘जब मेरी मां गुजर गईं तो असित मोदी ने एक भी फोन नहीं किया. उन्होंने मुझे इतना प्रताड़ित किया कि मुझे लगता था कि यहां काम करने से बेहतर है कि मैं आत्महत्या कर लूं. उन्होंने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. वे मुझ पर चिल्लाते और बदतमीजी करते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए