तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कभी वापस नहीं लौटेंगे शैलेश लोढ़ा…अजीब पोस्ट लिख मेकर्स पर साधा निशाना

shailesh lodha
शैलेश लोढ़ा ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा को हमेशा के लए अलविदा कह दिया है. अब एक्टर ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वो असित कुमार मोदी को टारगेट कर रहे हैं. बता दें कि शैलेश शो में तारक मेहता का किरदार निभाते थे. वह जेठालाल के परम मित्र भी थे.
भारतीय टेलीविजन के सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) पिछले 14 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो के सभी कलाकारों को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते है. बीते कुछ दिनों पहले शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) ने इस शो को अलविदा कह दिया था. उनकी जगह अब सचिन श्रॉफ ने ले ली है. पहले तो फैंस को सचिन की एक्टिंग कुछ खास पसंद नहीं आई थी, हालांकि बाद में दर्शक उन्हें पसंद करने लगे. अब शैलेश ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वह सीरियल के मेकर्स या फिर असित कुमार मोदी पर कटाक्ष कर रहे हैं.
शैलेश लोढ़ा ने पोस्ट में लिखा, “ये भी सुन लीजिये….”औरों के हक़ का जोड़ा सब उसने, किसी के मन से जुड़ कर नहीं देखा, इस बात से ही फितरत पता चलती है उसकी…जिसने भी उसे छोड़ा, मुड़ कर नहीं देखा” #शैलेशकीशैली. कुछ ही समय में, शैलेश के फैंस ने उनके इंस्टाग्राम पर ढेर सारा कमेंट किया. एक यूजर ने लिखा, ”आपकी शैली का सिद्ध निशान असित मोदी पर है और हो भी क्यों ना उसे आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई”. दूयरे यूजर ने लिखा, ”क्या आपके और दिलीप सर के बीच सब कुछ ठीक है? कृपया मुझे बताएं सर, हमारे दो सबसे पसंदीदा अभिनेताओं को इस तरह नहीं देख सकते हैं.”
आपको बता दें कि शैलेश लोढ़ा पिछले 14 सालों से फैंस का दिल जीत रहे हैं. वो शो में एक लेखक की भूमिका निभाते थे. वहीं अंजलि तारक मेहता उनकी पत्नी थी, जो उन्हें हर रोज डायट फूड खिलाती थी. शो में उनकी और जेठालाल की दोस्ती काफी पक्की हुआ करती थी. ये दोनों एक दूसरे की समस्या को हल करते थे. अब निर्माताओं ने तारक मेहता की भूमिका निभाने के लिए टीवी अभिनेता सचिन श्रॉफ को चुना और उन्होंने शैलेश की जगह ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










