TMKOC: बबीता जी का हुआ एक्सीडेंट, वेकेशन मनाने गई एक्ट्रेस के साथ जर्मनी में हुआ हादसा, जानें क्या हुआ
Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Nov 2022 2:31 PM
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो काफी लोकप्रिय है. शो में बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता ने फैंस को एक अपडेट दिया है. एक्ट्रेस ने पोस्ट के जरिए फैंस को बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बबीता जी का किरदार मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) निभाती है. उनसे जुड़ी एक खबर सुनने में आ रही है, जिसे जानकर फैंस थोड़े परेशान हो जाएंगे. मुनमुन जर्मनी वेकेशन के लिए गई थी और वहां पर उनके साथ एक्सीडेंट हो गया.
दरअसल, मुनमुन दत्ता जर्मनी में घूमने गई है और वहां से वो लगातार तसवीरें शेयर कर फैंस को अपडेट दे रही है. इस बीच एक्ट्रेस के साथ बड़ा हादसा हो गया और इस वजह से उन्हें अब घर लौटना पड़ा. उन्होंने इंस्टा पोस्ट में लिखा, जर्मनी में मेरा छोटा सा एक्सीडेंट हो गया था.मेरे बाएं घुटने में चोट लग गई है. इसलिए मुझे अपनी ट्रिप बीच में खत्म करके वापस लौटना पड़ा.

मुनमुन दत्ता ने स्विट्जरलैंड से अपनी दिलकश तसवीरें शेयर की थी. दो दिन पहले ही एक्ट्रेस स्विट्जरलैं से जर्मनी गई थी. उन्होंने फैंस के साथ इस ट्रिप की तसवीरें शेयर की थी. उन्होंने कॉफी पीते हुए अपनी फोटो पोस्ट की. इसके अलावा मुनमुन ने विंटर लुक शेयर किया था, जिसमें वो स्वेटर, मफलर पहने खूबसूरत वादियां एंजॉय करती दिखी थी.
https://www.instagram.com/p/ClLu77Bspxt/?hl=enकुछ दिन पहले सुनने में आया था कि पहले तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम बापूजी यानी अमित भट्ट को सेट पर शूटिंग करते वक्त चोट लग गई थी. एस सीन में दौड़ना था और वो इसे करते हुए गिर पड़े. उन्हें चोट लग गई. जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें बेड रेस्ट करने की सलाह दी थी. मेकर्स ने भी उन्हें आराम करने के लिए कहा था.
Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ‘सोनू’ का नया घर है बेहद खूबसूरत, इसकी कीमत जानकर आप हो जाएंगे शॉक्ड!मुनमुन दत्ता के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स
मुनमुन दत्ता के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है और उन्हें इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है. मुनमुन एक शुरुआत से शो से जुड़ी हुई है और अब तो उनकी काफी पहचान हो गई है. एक्ट्रेस की तसवीरें इंटरनेट पर आते ही छा जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










