ePaper

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में दयाबेन के अलावा ये किरेदार भी है शो से गायब, जेठालाल से है खास रिश्ता

Updated at : 08 Apr 2022 12:13 PM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में दयाबेन के अलावा ये किरेदार भी है शो से गायब, जेठालाल से है खास रिश्ता

तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 13 सालों से लोगों का फेवरेट बना हुआ है. शो की जान यानी की दयाबेन पिछले कई सालों से गायब है. उनके साथ ही शो से बावरी और सुंदरलाल भी गायब है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले 13 सालों से लोगों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की काफी ज्यादा पॉपुलेरिटी है. शो के हर किरेदार को दर्शक काफी ज्यादा पसंद भी करते है. सबकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. इस सीरियल में दयाबेन काफी समय से गायब है, फैंस दोनों की जुगलबंदी देखने के लिए तरस रहे हैं. दयाबेन 2017 में मैटरनिटी ब्रेक पर जाने के बाद वापस शो में नहीं आई. लेकिन उनकी वापसी कब होगी, इसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा चलती रहती है.

दयाबेन के अलावा शो से उनका वीरा सुंदरलाल (मयूर वकानी) और बाघा की मंगेतर बावरी भी गायब है. शो में दोनों काफी दिल्चस्प किरेदार निभाते थे. सुंदरलाल की बात करे तो वो रियल लाइफ में दयाबेन यानी दिशा वकानी के भाई है. शो में उनकी और जेठालाल की नोकझोंक फैंस को खूब हंसाती थी.

https://www.instagram.com/p/CZ4DoftPNsA/

इसके अलावा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में बावरी का रोल मोनिका भदौरिया ने निभाया है. बावरी और बाघा की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती थी, लेकिन एक्ट्रेस कुछ साल से शो में दिखाई नहीं दे रही है. बावरी का डायलॉग फेमस डायलॉग ‘हाय हाय गलती से मिस्‍टेक हो गई’ आज भी लोगों की जुबां पर है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोनिका शो को छोड़ चुकी है और वो वापस नहीं आने वाली है.

https://www.instagram.com/p/Cb-az_HMn5w/
दिशा वकानी ने रखी थी शर्त!

गौरतलब है कि कुछ समय पहले भी दिशा वकानी को लेकर खबरें आई थी कि वो शो में वापस लौट रही है. लेकिन इसके लिए उन्होंने मेकर्स के सामने तीन शर्त रखी थी. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि, दिशा ने कमबैक के लिए मेकर्स से प्रति एपिसोड 1.5 लाख मांगे है. वो दिन में सिर्फ 3 घंटे ही शूट करेंगी. एक्ट्रेस ने सेट पर अपने बच्चे के लिए पर्सनल नर्सरी और फुल टाइम नैनी की मांग की थी. हालांकि इसपर किसी तरह से एक्ट्रेस की तरफ से कुछ कहा नहीं गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola