Sussanne Khan की बहन Farah Khan Ali के घर पर मिला Corona Positive केस

Updated:
विज्ञापन
Sussanne Khan की बहन Farah Khan Ali के घर पर मिला Corona Positive केस

Sussanne Khan की बहन फराह खान अली ने ट्वीट करके बताया कि उनके हाउस स्टाफ का COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है, जिसके बाद उनका पूरा परिवार अब सेल्फ आइसोलेशन में हैं.

विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं. इससे अब तक 377 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 11000 से अधिक हो गयी है. बॉलीवुड सेलेब्स भी इस बच नहीं पाये और इसकी चपेट में आ गये है. हाल ही में फिल्म प्रोड्यूसर करीम मोरानी और उनकी दोनों बेटियां कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी. हालांकि उनकी दोनों बेटियां अभी ठीक है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. जबकि करीम इलाजरत है. अब एक नया मामला सामने आया है जो ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ (Sussanne Khan) की बहन फराह खान अली (Farah Khan Ali) के घर का है.

Also Read: Shahrukh Khan के करीबी फिल्म प्रोड्यूसर Karim Morani दूसरी बार भी निकले Corona Positive

सुजैन खान की बहन फराह खान अली ने ट्वीट करके बताया कि उनके हाउस स्टाफ का COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है, जिसके बाद उनका पूरा परिवार अब सेल्फ आइसोलेशन में हैं. उन्होंने कहा कि कोविड की खबर वायरस से भी तेजी से फैलती है. उनके एक हाउस स्टाफ पॉजिटिव निकला है. उन्होंने बताया कि घर पर सभी का टेस्ट हुआ है और सभी क्वॉरंटीन होने जा रहे हैं. सुरक्षित और स्ट्रॉन्ग रहें.

बता दें कि फराह अली खान जूलरी डिजाइनर हैं. वहीं फराह की बहन सुजैन कुछ वक्त के लिए रितिक के साथ शिफ्ट हो गई हैं ताकि बच्चों का ध्यान रख सकें. वहीं, ट्विटर पर कई सिलेब्स ने इस पर चिंता जताई है.

वहीं, करीम मोरानी दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. जिसके वजह से उनका परिवार उनके लिए फ्रिकमंद और परेशान है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अुनसार, फिलहाल मुंबई के एक प्राईवेट अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं हैं. लेकिन अभी उनकी हालत पर पूरी स्थिति ठीक से किसी को नहीं पता है.

फिलहाल उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की जा रही है. शजा और जोआ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बीएमसी ने उनके पूरे घर को सील किया था और 9 लोगों के पूरे परिवार को क्वारंटाइन किया गया था.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola