ePaper

सुरभि ज्‍योति व्‍हाइट ड्रेस में दिखीं बेहद स्‍टनिंग, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा... खूब देखा जा रहा है 'नागिन एक्‍ट्रेस' का ये VIDEO

Updated at : 16 Dec 2020 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
सुरभि ज्‍योति व्‍हाइट ड्रेस में दिखीं बेहद स्‍टनिंग, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा... खूब देखा जा रहा है 'नागिन एक्‍ट्रेस' का ये VIDEO

surbhi jyoti starts shooting for qubool hai video viral on internet naagin actress looks stunning in white dress fans comments bud : 'नागिन 3' में बेला नागरानी के रोल से लोगों के दिलों पर राज करनेवाली सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) जल्‍द ही 'कुबूल है 2.0' (Qubool Hai 2.0) की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं. वह लगातार सेट से तसवीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं. अब उनका एक वीडियो सोशन मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सुरभि व्‍हाइट गाउन में नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

Surbhi Jyoti Video : ‘नागिन 3’ में बेला नागरानी के रोल से लोगों के दिलों पर राज करनेवाली सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) जल्‍द ही ‘कुबूल है 2.0’ (Qubool Hai 2.0) की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं. वह लगातार सेट से तसवीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं. अब उनका एक वीडियो सोशन मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सुरभि व्‍हाइट गाउन में नजर आ रही हैं. वो इस वीडियो में काफी खूबसूरत लग रही हैं. लेकिन इस वीडियो में वह अचानक फिसलकर गिर जाती हैं. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वीडियो को पोस्‍ट करते हुए सुरभि ज्योति ने कैप्‍शन में लिखा,’ थोड़ा जोया मूवमेंट.’ बता दें कि ‘कुबूल है’ में जोया के किरदार से लोगों का खूब दिल जीता था. एक्‍ट्रेस सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. वह लगातार अपनी खूबसूरत तसवीरें शेयर करती रहती हैं. इस वीडियो में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखकर फैंस कमेंट कर खूब प्यार बरसा रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CI0P1VBsVc4/

इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा,’ मेरी हार्डवर्किंग गर्ल, आप लोगों का प्‍यार और सपोर्ट डिजर्व करती हैं.’ एक और यूजर ने लिखा,’ जोया का यही अंदाज हमारा दिल जीत लेता है.’ एक और यूजर ने लिखा,’ जोया आपको दोबारा पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं.’ एक और यूजर ने लिखा,’ मेरी जोया फारूखी हाय.’ एक और यूजर ने लिखा,’ इतिहास दोहराया जाएगा.’ इस तसवीर पर लोग दिल और आग वाला इमोजी शेयर कर रहे हैं.

Also Read: The Kapil Sharma Show : गणेश आचार्य का खुलासा घटाया 98 किलो वजन, कपिल शर्मा ने दिया ऐसा रिएक्‍शन, VIDEO

दरअसल, लॉकडाउन के दौरान कई दूसरे पुराने शो की तरह ‘क़ुबूल है’ की पहली किस्त भी टीवी पर दोबारा प्रसारित की गई और इसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली. ज़ोया और असद दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रहे और इस शो के लिए शानदार प्रतिक्रिया ने निर्माताओं को इसकी दूसरी किस्त के साथ आने के लिए प्रोत्साहित किया. हालाँकि इसे लेकर सुरभि और करण सिंह ग्रोवर की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

बता दें कि, सुरभि ज्योति हाल ही में नागिन 3 के बाद नागिन 4 में दिखी थी. जबकि करण सिंह ग्रोवर ‘कसौटी जिंदगी के’ में मिस्टर बजाज का रोल निभा रहे थे. लेकिन उन्होंने इस शो को बीच में छोड़ दिया था. वहीं साल 2012 में सुरभि ज्योति ने ‘कबूल है’ टीवी शो के जरिए हिंदी टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था. ‘कुबूल है’ में निभाए ज़ोया फारुकी के किरदार के लिए उन्हें कई अवॉर्ड दिए गए. इसके बाद सुरभि ने दर्जनों हिट टीवी शोज किए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola