ePaper

सुरभि चंदना ने सोशल मीडिया पर दिखाई कातिलाना अदा, कहीं ये सलमान से मिलने का तो असर नहीं

Updated at : 18 Nov 2020 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
सुरभि चंदना ने सोशल मीडिया पर दिखाई कातिलाना अदा, कहीं ये सलमान से मिलने का तो असर नहीं

surbhi chandna latest photoshoot, surbhi chandna photoshoot, surbhi chandna instagram: टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने पिछले दिनों कलर्स चैनल के शो बिग बॉस में इंट्री की थी. शो में उन्होंने सलमान के साथ स्टेज शेयर किया था. अब सुरभी ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं. इंडो वेस्टर्न स्टाइल के लहंगे में सुरभि चंदना की खूबसूरती तो देखते ही बन रही थी. वहीं इस लुक में उनके डिजाइनर टियारा ने तो चार चांद ही लगा दिया था. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सुरभि चंदना ने कैप्शन में लिखा है, 'बिग बॉस 14 पर आपने सलमान खान और मेरे साथ वीकेंड का वार का बहुत लुत्फ उठाया है. मजा आ गया...'

विज्ञापन

टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने पिछले दिनों कलर्स चैनल के शो बिग बॉस में इंट्री की थी. शो में उन्होंने सलमान के साथ स्टेज शेयर किया था. अब सुरभी ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं. इंडो वेस्टर्न स्टाइल के लहंगे में सुरभि चंदना की खूबसूरती तो देखते ही बन रही थी. वहीं इस लुक में उनके डिजाइनर टियारा ने तो चार चांद ही लगा दिया था. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सुरभि चंदना ने कैप्शन में लिखा है, ‘बिग बॉस 14 पर आपने सलमान खान और मेरे साथ वीकेंड का वार का बहुत लुत्फ उठाया है. मजा आ गया…’

सु‍रभि चंदना सीरियल ‘नागिन’ में अपने किरदार बानी से लोगों का दिल जीत रही हैं. खबरें हैं कि मोहित सहगल उर्फ जय के शो छोड़ने के बाद ‘कुमकुम भाग्य’ फेम अरिजीत तनेजा शो में इंट्री करेंगे. अरिजीत तनेजा के किरदार को बानी से प्यार हो जाएगा और हम फिर से नए किरदार बानी और वीर के बीच एक लव ट्राएंगल देखेंगे. अरिजीत तनेजा भी शो में एक निगेटिव किरदार निभाएंगे. फिलहाल शो की तरफ या एक्‍टर की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है.

https://www.instagram.com/p/CHvBFsjHrHb/?utm_source=ig_embed

गौरतलब है कि ‘इश्‍कबाज’ सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सुरभि चंदना टीवी जगत का जाना-पहचाना चेहरा है. सुरभि ने कॉलेज के वक्त से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी. उन्होंने सबसे पहले सब टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा से शुरुआत की थी. शो में उन्हें एक छोटा सा रोल मिला था. लेकिन इस शो के मेकर्स उन्हें शो से रिप्लेस करने वाले थे क्योंकि उन्हें लाइन्स याद नहीं हो रही थी. ऐसा खुलासा खुद एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने किया था.

हाल में हुआ था सुरभि का कोरोना टेस्ट

नागिन धारावाहिक की अदाकारा एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) ने हाल ही में अपना कोरोना वायरस टेस्ट कराया है . एक्टेस ने अपने टेस्ट और रिजल्ट के बारे में फैंस को सूचित किया है. सुरभि चंदना ने अपने ऑफिसियल अकाउंट से ट्वीट कर अपने टेस्ट की जानकारी दी है. सुरभि ने बताया कि उनका कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव पाया गया है. एक्ट्रेस ने लिखा – यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण था कि मैं अपने दिमाग को स्टेबल रखूं.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola