सनी देओल का ये सच जानकर अमृता सिंह ने तोड़ लिया था उनसे रिश्ता, ऐसे टूटा था एक्ट्रेस का दिल!
Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Feb 2023 1:01 PM
अमृता सिंह और सनी देओल ने फिल्म ‘बेताब’ से बॉलीवुड में साल 1983 में डेब्यू किया था. ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और दोनों की जोड़ी ने कमाल कर दिया. उनके बीच दर्शकों को जबरदस्त केमेस्ट्री देखने मिली.
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है. सनी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे है. अब उनका इंतजार खत्म हुआ. गदर 2 इसी साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. सनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते है. एक समय में एक्टर से अमृता सिंह बेइंतहा प्यार करती थी. लेकिन क्या आप जानते है उनका ब्रेकअप क्यों हुआ.
क्यों टूटा अमृता सिंह-सनी देओल का रिश्ता?
अमृता सिंह और सनी देओल ने फिल्म ‘बेताब’ से बॉलीवुड में साल 1983 में डेब्यू किया था. ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और दोनों की जोड़ी ने कमाल कर दिया. उनके बीच दर्शकों को जबरदस्त केमेस्ट्री देखने मिली. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के काफी क्लोज आ गए थे और उन्हें प्यार हो गया. फिल्म ‘बेताब’ के सेट पर अमृता – सनी काफी वक्त साथ बिताते थे. लेकिन एक बात जैसे ही एक्ट्रेस को पता चली उनकी जिंदगी में तूफान आ गया. दरअसल, एक्ट्रेस को जब पता चला कि सनी शादीशुदा है, तो उन्होंने एक्टर से दूरी बना ली. दोनों का रिश्ता उसके बाद नहीं चला.
कौन है सनी देओल की पत्नी?
सनी देओल की पत्नी का नाम पूजा देओल है. एक्टर ने अपनी शादी की बात सबसे छिपाकर रखी थी. एक्टर के पिता धर्मेंद्र ये बात रिवील नहीं करना चाहते थे क्योंकि उन्हें डर था कि शादी की बात बाहर आने से सनी के फिल्मी करियर पर बुरा असर पड़ सकता है. शादी के बाद पूजा उस समय लंदन में रहती थी और सनी इंडिया में. हालांकि सनी फिल्मों के बिजी शेड्यूल से ब्रेक लेकर उनसे मिलने जाते थे.
Also Read: Gadar 2: सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ का ट्रेलर कब आएगा? रिलीज डेट आई सामने! जानें कहां देख सकेंगे वीडियो
फिल्म ‘गदर 2’ के निर्देशक अनिल शर्मा ने फिल्म का दमदार पोस्टर शेयर करते हुए लिखा खा, जोर से बोले…हिंदुस्तान जिंदाबाद है…. जिंदाबाद था.. और जिंदाबाद रहेगा.. हिंदुस्तान की शान, तारा सिंह वापस एक्शन में! गदर 2, 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. पोस्टर में सनी देओल एक हाथ में हथौड़ा लिए दिखे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










