ePaper

KKR के मैच जीतते ही खुशी से झूम उठी सुहाना खान, अबराम और अनन्या पांडे ने ऐसे किया रिएक्ट, तसवीरें वायरल

Updated at : 02 Apr 2022 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
KKR के मैच जीतते ही खुशी से झूम उठी सुहाना खान, अबराम और अनन्या पांडे ने ऐसे किया रिएक्ट, तसवीरें वायरल

सोशल मीडिया पर कुछ तसवीरें तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें केकेआर द्वारा पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच जीतने के बाद सुहाना और अबराम को खुशी से चिल्लाते हुए देखा गया. टैंक टॉप में सुहाना बेहद खूबसूरत दिखी.

विज्ञापन

ipl 2022: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को हरा दिया. अपनी टीम को जीतता देख शाहरुख खान के बच्चे आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खुशी से झूम उठे. इतना ही नहीं सुहाना की दोस्त अनन्या पांडे भी उनकी खुशियों में शामिल हुई. कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें ये स्टारकिड अपनी टीम के लिए चियर करते दिख रहे है.

सोशल मीडिया पर कुछ तसवीरें तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें केकेआर द्वारा पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच जीतने के बाद सुहाना और अबराम को खुशी से चिल्लाते हुए देखा गया. येलो टैंक टॉप में सुहाना बेहद खूबसूरत दिखी. वहीं, अनन्या व्हाइट भी व्हाइट टॉप में काफी हसीन लगी. सुहाना के कई फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर उनकी कई तसवीरें पोस्ट की है.

https://www.instagram.com/p/Cb1YcOSv-vM/

कोलकाता नाइट राइडर्स के जीतने के बाद अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे काफी खुश दिखे. इस तसवीर में इनके एक्स्प्रेशन देखने लायक है. अबराम के चेहरे की चमक देखने लायक है. ये फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे है. सुहाना ने भी मैच के दौरान अपनी और अपने भाई अबराम की फोटो अपने इंस्टा स्टोरी पर लगाया था.

https://www.instagram.com/p/Cb1ZYlGPlqP/

वहीं, शाहरुख खान ने अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत पर बधाई दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘आपका स्वागत है मेरे दोस्त आंद्रे रसेल, काफी दिन हो गए थे गेंद को ऐसे उड़ते हुए देखे. जब आप इस तरह की पारी खेलते हैं तो यह कुछ अलग ही नजर आते है और शानदार उमेश यादव और श्रेयस अय्यर.’

Also Read: Lock Upp: पूनम पांडे ने किया फैंस से वादा, कैमरे के आगे होगी टॉपलेस! लेकिन एक्ट्रेस की ये है शर्त

गौरतलब है कि सुहाना खान इन दिनों जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म के सेट से कुछ तसवीरें सामने आई थी, जिसमें सुहाना वेरोनिका के स्टाइल में दिखी थी. इस फिल्म में खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा और जहान कपूर अहम किरदार निभाते दिखेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola