कौन है Sonali Kulkarni, जिन्होंने महिलाओं पर की विवादित टिप्पणी, अब हो रही हैं बुरी तरह ट्रोल, VIDEO

Author :Ashish Lata
Published by :Ashish Lata
Updated at :18 Mar 2023 8:31 PM
विज्ञापन
कौन है Sonali Kulkarni, जिन्होंने महिलाओं पर की विवादित टिप्पणी, अब हो रही हैं बुरी तरह ट्रोल, VIDEO

सोनाली कुलकर्णी ने कहा, कि आजकल की भारतीय महिला आलसी हो गई हैं, वे ऐसा पति या बॉयफ्रेंड चाहती हैं, जो अच्छा कमाता हो. इस बयान ने अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. सेलेब्स सोनाली को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी इन-दिनों अपने एक बयान को लेकर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं. एक इवेंट पर उन्होंने महिलाओं पर विवादित टिप्पणी कर दी, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर सेलेब्स तक, सभी ने खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दिया. अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सोनाली कुलकर्णी ने मॉडर्न औरतों के बारे में बात की और उन्हें आलसी कहते हुए कहा कि आजकल की महिलाएं ऐसा पति या बॉयफ्रेंड चाहती हैं, जो अच्छा कमाता हो, लेकिन खुद के लिए कभी स्टैंड नहीं लेगी.

जानिये सोनाली कुलकर्णी ने क्या कहा था

हाल ही में एक प्रेस मीट में, सोनाली कुलकर्णी ने कहा, “भारत में, हम कई बार भूल जाते हैं कि बहुत सारी महिलाएं आलसी होती हैं. वे एक ऐसा बॉयफ्रेंड/पति चाहती हैं, जो अच्छी कमाई करता हो, जिसके पास एक घर हो और काम में उसे रेगुलर इंक्रीमेंट की गारंटी देता हो, लेकिन, इसके बीच महिलाएं अपने लिए स्टैंड बनाना भूल जाती हैं. महिलाओं को नहीं पता कि वे क्या करेंगी. मैं सभी से महिलाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का आग्रह करती हूं, ताकि वे अपने पार्टनर के साथ घर के खर्च को साझा करने में सक्षम हो सकें.”


उर्फी जावेद ने कही ये बात

हालांकि सोनाली की ये बात उर्फी जावेद को बिल्कुल पसंद नहीं आई, उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर क्लिप को दोबारा पोस्ट किया और सोनाली की टिप्पणी को “असंवेदनशील” और “हकदार” बताते हुए उनकी आलोचना की. उन्होने कहा, “कितना असंवेदनशील, आपने जो भी कहा! आप मॉडर्न समय की महिलाओं को आलसी कह रहे हैं, जब वे अपने काम के साथ-साथ घर के कामों को भी संभाल रही हैं? ऐसा पति चाहने में क्या हर्ज है, जिसकी कमाई अच्छी हो? पुरुष सदियों से महिलाओं को केवल बच्चे के रूप में देखते हैं.” वेंडिंग मशीन और हां शादी का मुख्य कारण – दहेज. महिलाएं पूछने या मांगने से नहीं डरतीं… हां आप सही हैं महिलाओं को काम करना चाहिए, लेकिन यह एक विशेषाधिकार है, जो सभी को नहीं मिलता है.

Also Read: Urfi Javed Struggle: घर न होने पर पार्क में सोया करती थी उर्फी जावेद, रेस्टोरेंट में वेटर ने की थी बेइज्जती
सोना महापात्रा ने इसे दुखद बताया

सिंगर सोना महापात्रा ने भी सोनाली की क्लिप को लेकर किए गए एक ट्वीट पर कमेंट किया और उन्हें सजेशन दिया. उन्होंने लिखा, ”सच और वास्तव में दुखद… एक मैट्रमोनी कॉलम को चेक करिये, जहां अच्छी दिखने वाली, पढ़ी-लिखी, कमाऊ और ‘घरेलू’ लड़कियां ढूंढी जा रही हैं. जो सिर्फ और सिर्फ अपने ससुरालवालों का ख्याल रखे. घर से जुड़े सारे काम करे. अपनी महीने की सैलरी ससुराल में ही दें. सोनाली सोच ‘आलसी’ है और उन्हें कहना चाहिए कि मेरे सर्किल में ऐसी महिलाएं हैं.” बता दें कि सोनाली को आखिरी बार 2021 में SonyLiv पर व्हिसलब्लोअर सीरीज में देखा गया था.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola