ePaper

Smart Jodi Winner: स्मार्ट जोड़ी बनने के बाद अंकिता लोखंडे ने ऐसे जाहिर की खुशी, कंगना रनौत ने दी बधाई

Updated at : 06 Jun 2022 11:24 AM (IST)
विज्ञापन
Smart Jodi Winner: स्मार्ट जोड़ी बनने के बाद अंकिता लोखंडे ने ऐसे जाहिर की खुशी, कंगना रनौत ने दी बधाई

Smart Jodi Winner Ankita Lokhande: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन स्मार्ट जोड़ी के विनर बन गए है. ट्राफी के साथ कपल को 25 लाख रुपए मिले. उनकी जीत पर कंगना रनौत ने उन्हें बधाई दी.

विज्ञापन

Smart Jodi Winner Ankita Lokhande: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) ने रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी का खिताब अपने नाम कर लिया है. ट्राफी उन्हें शो में स्पेशल गेस्ट बनकर आए रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने दिया. दूसरे स्थान पर बलराज स्याल और उनकी पत्नी दीप्ति तुली ने अपनी जगह बनाई. जीतने के बाद अंकिता ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया.

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन बने स्मार्ट जोड़ी

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इस साल के स्मार्ट जोड़ी के विनर बने. उन्हें एक ट्राफी और 25 लाख रुपए मिले. अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दोनों ट्राफी के साथ दिख रहे है. इस क्लिप में दोनों की फैमिली भी नजर आ रही है. सब काफी खुश दिख रहे है. इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, भारत की पहली स्मार्ट जोड़ी. ग्रेटफुल.

https://www.instagram.com/p/CecfPgUBh-T/?hl=en
जीत के अंकिता ने पोस्ट किया वीडियो

अंकिता लोखंडे ने जीतने के बाद एक और वीडियो पोस्ट किया है. इसमें रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा 25 लाख का चेक देते नजर आ रहे है. उनका नाम जैसे ही अनाउंस होता है एक्ट्रेस खुशी से विक्की के गोद में चढ़ जाती है. उनकी जीत पर सेलेब्स और फैंस बधाई दे रहे है. कंगना रनौत ने लिखा, जोड़ी नंबर वन. बधाई. मोनालिसा, कश्मीरा शाह, दिव्यांका त्रिपाठी ने भी उन्हें बधाई दी.

https://www.instagram.com/p/CebuFK5Fxq_/?hl=en
टॉप 3 में ये थे कंटेस्टेंट की शादी

स्मार्ट जोड़ी में तीसरे नंबर पर अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी रहे. अंकिता लोखंडे- विक्की जैन, बलराज स्याल- दीप्ति तुली, अर्जुन बिजलानी- नेहा स्वामी के बीच काफी कांटे की टक्कर हुई. हालांकि टास्क में हारने के बाद अर्जुन औऱ नेहा निकल गए थे. वहीं, चौथे नंबर पर हिमालय और भाग्यश्री थे.

Also Read: Dhaakad के फ्लॉप होने पर कंगना रनौत ने अपनी सुपरहिट फिल्मों के बारे में बताया, बोलीं- साल खत्म नहीं हुआ
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन

बता दें कि पिछले साल ही 14 दिसंबर 2021 को अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने शादी की थी. कुछ हफ्ते पहले कपल राहुल महाजन की पत्नी नतालिया के जन्मदिन पार्टी में नजर आए थे. इस दौरान दोनों ब्लैक आउटफिट में दिखे थे. बता दें कि राहुल और नतालिया भी स्मार्ट जोड़ी का हिस्सा थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola