ePaper

Bigg Boss फेम Sidharth Shukla की Broken but Beautiful 3 ने बनाया रिकार्ड, IMDB पर 9.3 रेटिंग के साथ बना नंबर 1 शो

Updated at : 07 Jun 2021 9:49 AM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss  फेम Sidharth Shukla की Broken but Beautiful 3 ने बनाया रिकार्ड, IMDB पर 9.3 रेटिंग के साथ बना नंबर 1 शो

Sidharth Shukla Broken But Beautiful 3 becomes highest rated webseries on imdb with 9.3 rating : कलर्स चैनल के शो दिल से दिल तक से दर्शकों के दिल तक पहुंचने वाले एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला जब से बिग बॉस 13 जीते हैं, उनकी फैन फॉलोविंग बढ़ती जा रही है. इन दिनों एक्टर अपनी वेब सीरीज के कारण चर्चा में हैं. सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी की वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 3' ने सभी रिकार्ड तोड़ते हुए एक नया इतिहास रच दिया है.

विज्ञापन

कलर्स चैनल के शो दिल से दिल तक से दर्शकों के दिल तक पहुंचने वाले एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला जब से बिग बॉस 13 जीते हैं, उनकी फैन फॉलोविंग बढ़ती जा रही है. इन दिनों एक्टर अपनी वेब सीरीज के कारण चर्चा में हैं. सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी की वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 3’ ने सभी रिकार्ड तोड़ते हुए एक नया इतिहास रच दिया है. इस रोमांस ड्रामा सीरीज को महज एक हफ्ते के अंदर ही 9.3 की IMDB रेटिंग मिल गई है और इस रेटिंग के साथ यह सबसे अधिक रेटिंग वाले वेब सीरीज में शामिल हो गया है.

ओटीटी पर सिद्धार्थ ने शुरू की अपनी सफल पारी

सीरीज में सिद्धार्थ अगस्त्य के रोल में नजर आ रहे हैं. फैन्स को अगस्त्य का अंदाज काफी भा रहा है. सीरीज में सिद्धार्थ के लुक और उनकी एक्टिंग की भी काफी तारीफ की जा रही है. और यही वजह है कि, उन्होंने खुद को ओटीटी में एक सफल दावेदार के रूप में स्थापित कर लिया है.

इस खिताब को भी किया अपने नाम

इस सीरीज ने एक दिन में गूगल ट्रेंड्स में 100K+ सर्च करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. बता दें, शो में अगस्त्य राव और रूमी देसाई की प्रेम कहानी कहानी दिखाई जा रही है, जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं.

वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के दोनों पिछले वाले सीजन सुपरहिट हुए थे. इस सीजन में फैंस सिद्धार्थ शुक्ला को देखने के लिए काफी उत्साहित थे. ये वेब सीरीज केवल ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है. वहीं, सिद्धार्थ शुक्ला के साथ शहनाज गिल का एक म्‍यूजिक वीडियो ‘हैबिट’ भी आने वाला है.

बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर के रुप में दिखे थे सिद्धार्थ

सिद्धार्थ को बिग बॉस 14 में कुछ एपिसोड के लिए ‘तूफानी सीनियर’ के रूप में देखा गया था. बिग बॉस 13 में वो विनर बनकर उभरे थे. सीजन में उनकी और शहनाज गिल की दोस्ती काफी मशहूर हुई थी. आगे भी दोनों कई सिंगल्स में साथ दिख चुके हैं. सिडनाज यानी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को साथ देखकर फैंस उनकी रिलेशनशिप को लेकर कयास लगाते देखते हैं.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola