सिद्धार्थ शुक्ला- शहनाज गिल के आखिरी गाने Habit को मिला फैंस का खूब सारा प्यार,वीडियो को मिले 10Million व्यूज

Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Oct 2021 1:22 PM

विज्ञापन

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के आखिरी गाने हैबिट को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है. अभी तक वीडियो को 9.9 मिलियन व्यूज मिल चुके है.

विज्ञापन

Sidharth Shukla- Shehnaaz Gill habit 10 million views: सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी हमेशा के लिए टूट गई. शहनाज और सिद्धार्थ का गाना का आखिरी गाना ‘हैबिट’ (Habit) कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ. सिडनाज के फैंस उन्हें लास्ट बार साथ में देखने के बाद काफी इमोशनल हो गए थे. वीडियो पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया और गाने को अभी तक 9.9 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का आखिरी गाना ‘हैबिट’ पर ताबड़तोड़ व्यूज आए. फैंस अपनी फेवरेट जोड़ी को स्क्रीन पर देख कर उनसे नजरें ही नहीं हटा पाए. इस गाने की शूटिंग आधी हो चुकी थी और आधी रह गई थी. वीडियो में इस गाने के बिहाइंड द शूट क्लिप्स को मिलाकर बनाया गया है. गाने में शहनाज और सिद्धार्थ साथ में मस्ती करते दिखे थे. वहीं, गाना गाते हुए शहनाज की आंखों में दर्द साफ दिखा था.

सिद्धार्थ शुक्ला औऱ शहनाज गिल के आखिरी म्यूजिक वीडियो ‘हैबिट’ को फैंस का अपार प्यार मिला है और इसे 9.9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले है. ये वीडियो फिलाहल यूट्यूब पर नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इस खूबसूरत गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है.

Also Read: अनन्या पांडे से मिलने गुलदस्ता लेकर पहुंचे ईशान खट्टर! ट्रोल्स बोले- कहा होगा कि मेरा नाम NCB को मत बोलना

वहीं, पहले सिडनाज के इस गाने का पोस्टर रिलीज हुआ थआ, जिसमें इस गाने का नाम बदलकर एक अधूरा गाना, एक अधूरी कहानी किया गया था. लेकिन फैंस के अनुरोध करने पर गाने का नाम फिर से बदल दिया गया और हैबिट ही रखा गया. बता दें कि सिद्धार्थ के निधन के बाद से ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी. काफी मुश्किल से उन्होंने खुद को संभाला था. कुछ समय पहले ही शहनाज गिल की फिल्म हौसला रख रिलीज हुआ था.

Also Read: Kaun Banega Crorepati 13: इस कंटेस्टेंट की बातें सुनकर अमिताभ बच्चन का सिर चकराया, कहा- ऐ भाई कोई बचाएगा हमको

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola