शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा संग सेलिब्रेट की 13th एनिवर्सरी, रोमांटिक VIDEO शेयर कर कुकी को कहा शुक्रिया

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक हैं. ये दोनों आज अपनी शादी की 13वीं सालगिरह मना रहे हैं. ऐसे में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कुकी को लाइफ में आने के लिए शुक्रिया कहा.
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुंद्रा (Raj Kundra) बी-टाउन के क्यूटेस्ट कपल में से एक हैं. दोनों अक्सर एक दूसरे संग पार्टी करते नजर आते है. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी ज्यादा पसंद भी करते है. कपल अक्सर एक-दूसरे के साथ मुश्किल वक्त में खड़े रहे हैं. राज को जब शिल्पा की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब शिल्पा उनके साथ खड़ी थी. एक्ट्रेस ने 13 साल पहले अपने जीवन के प्यार राज कुंद्रा संग शादी की थी. आज उनकी 13वीं सालगिरह है. ऐसे में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
दरअसल शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है. जिसमें दोनों ही कपल एक-दूसरे के साथ खुश लग रहे है. एफिल टॉवर के सामने पोज देने से लेकर सनकिस्ड सेल्फी लेने तक, शिल्पा ने साथ में अपने 13 साल के सफर को साझा किया. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “13 साल, कुकी, वो! (और गिनती नहीं) इस जीवन में मेरे साथ इस यात्रा को साझा करने और इसे इतना सुंदर बनाने के लिए धन्यवाद…आप, मैं, हम… मुझे बस इतना ही चाहिए… हैप्पी एनिवर्सरी टू यूएस, कुकी.”
https://www.instagram.com/p/ClP_KVGDRNp/?hl=en
हाल ही में ईटाइम्स की एक रिपोर्ट में, यह कहा गया था कि महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने राज के खिलाफ उपनगरों में दो ‘डीलक्स होटलों’ में अश्लील वीडियो शूट करने के लिए चार्जशीट दायर की थी. राज के अलावा शर्लिन चोपड़ा, पूनम पांडे, फिल्म प्रोड्यूसर मीता झुनझुनवाला और कैमरामैन राजू दुबे पर भी आरोप लगे हैं. चार्जशीट में आगे कहा गया है कि इन चारों ने वित्तीय लाभ के लिए विभिन्न ओटीटी प्लेटफार्मों पर अश्लील सामग्री प्रसारित की. अब राज के वकील प्रशांत पाटिल ने इस घटनाक्रम पर हैरानी जताई है.
Also Read: शिल्पा शेट्टी ने पोज देने के बाद कहा- “मुंह में घुस के फोटो लोगे क्या?”, एक्ट्रेस का वीडियो वायरल
इस बीच वर्कफ्रंट की बात करें, तो शेट्टी रोहित शेट्टी की सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ से अपना ओटीटी डेब्यू करेंगी, जिसमें वह अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्राके साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी. आज की तारीख में, वह लोकप्रिय डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर’ की जज हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की अदाओं के लाखों फैंस है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




