ePaper

शहनाज गिल ने ग्लैमरस फोटोशूट से धड़काया फैंस का दिल, यूजर्स ने कमेंट में लिखा कितनी तारीफ करूं...

Updated at : 27 Apr 2021 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
शहनाज गिल ने ग्लैमरस फोटोशूट से धड़काया फैंस का दिल, यूजर्स ने कमेंट में लिखा कितनी तारीफ करूं...

shehnaz gill glamorous photoshoot in silver jacket sana looks stunning fans says kitni tarif karu : एक्ट्रेस और एक्स बिग बॉस कंटेंस्‍टेंट शहनाज गिल (Shehnaz Gill) अपने लुक्स की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोविंग है और फैंस उनकी तसवीरों का इंतजार करते रहते हैं. अब उनका लेटेस्ट फोटोशूट वायरल हो रहा है जिसपर फैंस दिल हार बैठे हैं.

विज्ञापन

Shehnaz Gill Glamorous Photo : एक्ट्रेस और एक्स बिग बॉस कंटेंस्‍टेंट शहनाज गिल (Shehnaz Gill) अपने लुक्स की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोविंग है और फैंस उनकी तसवीरों का इंतजार करते रहते हैं. अब उनका लेटेस्ट फोटोशूट वायरल हो रहा है जिसपर फैंस दिल हार बैठे हैं. इस तसवीर में उनका लुक काफी हटकर नजर आ रही हैं. उनका कैमरे को इस अंदाज में पोज देना फैंस को दीवाना कर गया.

इन तसवीरों में वो सिल्वर कलर के जैकेट में पोज देती नजर आ रही हैं, इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी है. बालों को उन्होंने पोनीटेल लुक दिया है. उनका ये लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, मैं खुद से प्यार करती हूँ. क्या आप करते हैं??? यदि हाँ, जब भी आप बाहर जाते हैं तो मास्क पहनें. उनकी इस तसवीर पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/COHy_DoMmaY/

शहनाज गिल की तसवीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, क्या खूब लगती हो, बड़ी सुंदर दिखती हो, बेहद खूबसूरत. एक और यूजर ने लिखा, आपका कैप्शन बहुत खास है. एक और यूजर ने लिखा, मेरी फेवरेट मॉडल शहनाज गिल. एक और यूजर ने लिखा, शहनाज दिल चुराने का इरादा है. एक और यूजर ने लिखा, कितनी तारीफ करूं सब कम है… इन तसवीरों पर लोग दिल वाला कमेंट शेयर कर रहे हैं.

Also Read: Taarak Mehta Ka Chota Chashmah में हो रही ‘दयाबेन’ की वापसी, गरबा खेलती दिखीं एक्ट्रेस, VIDEO

बता दें कि, बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल ने बिग बॉस में ही खुलासा किया था कि, उनकी फैमिली उन पर शादी के लिए दबाव डालती रहती थी. वो वह शादी नहीं करना चाहती थी, वो एक्टिंग की दुनिया में अपना नाम कमाना चाहती थी.

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि, उन्होंने जब एक्टिंग की शुरुआत की थी और वह शूट्स से देर रात घर पहुंचती थी तो घरवालों के साथ उनके झगड़े होते थे. इसी वजह इसी वजह से वो घर छोड़कर चली गई थी. हालांकि शहनाज का करियर चमकता गया टूटे रिश्ते फिर जुड़ते गए. बिग बॉस के घर में उनके पिता उनसे मिलने आए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola