Shehnaaz Gill का पुराना वीडियो वायरल, फैंस ने कमेंट में लिखा- काश आपको ऐसे सिद्धार्थ के साथ देख पाते...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Oct 2021 4:16 PM
Shehnaaz Gill Video : एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का एक पुराना वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो रेड चूड़ा पहने नजर आ रही हैं. हौसला रख की एक्ट्रेस इस वीडियो में क्रीम कलर के सूट में नजर आ रही हैं. उन्हें लाल चूड़ा पहना है और ओपन हेयर में वो बेहद खूबसूरत दिख रही है.
एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का एक पुराना वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो रेड चूड़ा पहने नजर आ रही हैं. हौसला रख की एक्ट्रेस इस वीडियो में क्रीम कलर के सूट में नजर आ रही हैं. उन्हें लाल चूड़ा पहना है और ओपन हेयर में वो बेहद खूबसूरत और हसीन दिख रही है. इस वीडियो को देख उनके फैंस इमोशनल हो गये हैं क्योंकि इस वीडियो ने एक बार फिर उन्हें शहनाज गिल की याद दिला दी है.
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, “काश… मैं उन्हें सिद्धार्थ के साथ इस तरह देख पाती.” एक और यूजर ने कमेंट किया, “शेरनी सना… वी लव यू.” एक और यूजर ने लिखा, “सिड का इंतजार करती सना, शादी के बाद काश ऐसा होता.” इस वीडियो को सिडनाज के फैंस के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है.
https://www.instagram.com/reel/CVIeT9Ehjel/?
बता दें कि, शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के प्रशंसकों जिन्हें सिडनाज के नाम से जाना जाता है. हाल ही में उनका आखिरी गाना हैबिट रिलीज किया गया था. यह गाना 21 अक्टूबर को रिलीज होने वाला था, लेकिन एक दिन पहले रिलीज किया गया. वीडियो में सिड और शहनाज़ के प्यारे बिहाइंड द सीन के पल हैं. इस सॉन्ग को पिछले साल नवंबर में गोवा में शूट किया गया था. इस सॉन्ग में दोनों की क्यूट केमिस्ट्री आपकी आंखें नम कर जायेगी.
Also Read: Urfi Javed का चौंकानेवाला खुलासा- प्रोड्यूसर ने जबरदस्ती फिल्माए थे आपत्तिजनक सीन
म्यूजिक वीडियो की शुरुआत भावुक शहनाज से होती है. जो कहती है, ‘बिछड़े इस कदर कि रुख ही बदल गई, एक शख्स सारे शहर को विरान कर गया.’ दोनों के क्यूट मोमेंट को इस वीडियो में देखा जा सकता है. बता दें कि रियेलिटी शो बिग बॉस 13 के बाद से इस जोड़ी ने सुर्खियां बटोरी थीं. दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद किया गया था. शहनाज कई बार बिग बॉस के घर के अंदर ही सिद्धार्थ शुक्ला से अपने प्यार का इजहार कर चुकी थीं.
गौरतलब है कि, सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को निधन हो गया था. उनके आकस्मिक निधन से शहनाज पूरी तरह टूट गई थी. हालांकि उन्होंने खुद को संभाल कर उन्होंने अपनी आनेवाली फिल्म का काम शुरू किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










