शहनाज गिल इस मिस्ट्री मैन के साथ सिद्धार्थ की पार्टी में हुई स्पॉट, दोनों को साथ देख फैंस बोले-ये क्या…

Updated:
विज्ञापन
शहनाज गिल इस मिस्ट्री मैन के साथ सिद्धार्थ की पार्टी में हुई स्पॉट, दोनों को साथ देख फैंस बोले-ये क्या…

पंजाब की कैटरीना काफी शहनाज गिल अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. एक्ट्रेस अब सिद्धार्थ निगम के बर्थडे पार्टी में पहुंची. जहां उन्हें एक मिस्ट्री मैन के साथ स्पॉट किया गया. एक्ट्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

विज्ञापन

इसमें कोई शक नहीं है कि शहनाज गिल ने पिछले दो सालों में अपने फैशन गेम को काफी अच्छा किया है. एक्ट्रेस किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. बिग बॉस 13 से उन्हें पहचान मिली. इस सीजन में उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. दोनों एक दूसरे के साथ घर में बाहर भी स्पॉट किए जाते थे. हालांकि उनका ये प्यार ज्यादा दिन तक रह नहीं पाया और सिड की हार्ट अटैक से मौत हो गई. जिसके बाद शहनाज ने खुद को संभाला और काम करना शुरू किया.

मिस्ट्री मैन के साथ स्पॉट हुए शहनाज गिल

शहनाज गिल को बीते दिनों किसी का भाई किसी की जान के सह-कलाकार सिद्धार्थ निगम की बर्थडे पार्टी में सपॉट किया गया. पार्टी में शहनाज काफी स्टाइलिश अवतार में दिखाई दी थी. अब यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस को जस्सी गिल का हाथ पकड़े हुए देखा जा सकता है. दोनों को एक साथ पार्टी में जाते देखा जा रहा है. आपको बता दें कि जस्सी और शहनाज एक साथ एक एल्बम में काम कर चुके हैं. दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को अच्छी लगती है.

राघव के साथ जुड़ा था शहनाज का नाम

आपको बता दें कि शहनाज गिल सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है. ऐसा बताया जा रहा था कि एक्ट्रेस को फिल्म में जस्सी गिल के साथ पेयरअप होते देखा जाएगा. हालांकि ये कबर झूठी निकलीं. अब खबर है कि शहनाज कोरियोग्राफर राघव जुयाल के साथ देखा जाएगा. बीते दिनों दोनों के डेटिंग की खबरों ने भी काफी जोड़ पकड़ा था. हालांकि बाद शहनाज इस बात को लेकर मीडिया पर खूब भड़की भी थी.

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती है. दोनों को प्यार से फैंस सिडनाज कहते हैं. बिग बॉस 13 में कई बार शहनाज सिड के सामने अपने प्यार का इजहार कर चुकी है. इन दोनों का बॉन्ड हर किसी के दिल में बस गया था. दोनों कपल घर से बाहर आने के बाद भी एक दूसरे संग मस्ती करते स्पॉट किए जाते थे. दोनों ने एक साथ कई म्यूजिक एल्बम में भी काम किया है. हालांकि बीते 2 सितंबर को हार्ट अटैक से सिड की मौत हो गई थी. जिसके बाद शहनाज बुरी तरह टूट गई थी. कई जगह उनको सिड के लिए रोता हुआ भी देखा गया था.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola