ePaper

Shehnaaz Gill ने पंजाब में बूढ़ी औरतों के साथ किया गिद्दा, फैंस बोले - बिग बॉस वाली सना को देखकर खुशी...

Updated at : 08 Apr 2022 3:45 PM (IST)
विज्ञापन
Shehnaaz Gill ने पंजाब में बूढ़ी औरतों के साथ किया गिद्दा, फैंस बोले - बिग बॉस वाली सना को देखकर खुशी...

पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज गिल अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल जीत लेती है. अब एक्ट्रेस अपने घर की गली में बुजुर्ग महिलाओं के साथ गिद्दा और बोलियां करती नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

‘पंजाब की कैटरीना कैफ’ के नाम से मशहूर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल जीत लेती है. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. एक्ट्रेस बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री लेकर सुर्खियों में आई थीं. शो में उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आती है. शो के बाद उन्होंने कई सारे म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में काम किया है.

शहनाज गिल इन-दिनों पंजाब में अपने फैमिली के साथ वक्त गुजार रही है. वहां से एक्ट्रेस ने बीते दिनों एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें वह गेहूं के खेतों में इतराती नजर आ रही हैं. अब शहनाज का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में शहनाज अपने घर की गली में बुजुर्ग महिलाओं के साथ गिद्दा और बोलियां करती नजर आ रही हैं. लाइट पर्पल कलर के सूट में सिंपल सोबर शहनाज बिना मेकअप के स्लीपर में नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CcFGxBgj5x1/

वीडियो पोस्ट करते समय शहनाज गिल ने कैप्शन के तौर पर कुछ कीवर्ड्स का इस्तेमाल किया. वो हैं #परिवार, #शहनाज गिल और #बोलियां. वीडियो में अभिनेत्री को सूट पहने दिखाया गया है. वह अपने परिवार के सदस्यों, खासकर बुजुर्ग महिलाओं की ओर से बनाए गए घेरे के बीच में खड़ी नजर आ रही हैं. पूरे वीडियो में, अभिनेत्री और उनके परिवार के सदस्य खूबसूरत मुस्कान के साथ गाते और गिद्दा करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CcAhotyrzw1/

शहनाज के इस वीडियो पर फैंस अपना दिल हार रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘आपको ऐसे देखकर काफी खुशी हो रही है…सिद्धार्थ और आपका ये अंदाज बिग बॉस में देखा था.’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कितनी सुंदर लग रही है…आपको यू खुश देखकर मेरा पूरा दिन बन जाता है’. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सिड तुम्हे ऐसे देखकर कितने खुश होगा…ऐसे ही हंसती मुस्कुराती रहिए.’

शहनाज अक्सर सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस फोटोशूट से फैंस का दिल धड़काती है. अब हाल ही में शहनाज को मुबंई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. शहनाज गिल ने इस दौरान नीले रंग की डेनिम और एक सफेद शर्ट का कॉम्बिनेशन पहना था. हालांकि इस दौरान फैंस की नजर शहनाज के फोन वॉलपेपर पर पड़ी. शहनाज ने वॉलपेपर पर अपनी और सिड के हाथ की फोटो लगा रखी है. दोनों की ये खूबसूरत सी तसवीर उनके गाने भूला देना की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola