ePaper

शहनाज ने पोस्ट की 'नो मेकअप लुक' की तसवीर, तो फैंस ने पूछा- क्या है खूबसूरती का राज?

Updated at : 29 Aug 2020 11:40 AM (IST)
विज्ञापन
शहनाज ने पोस्ट की 'नो मेकअप लुक' की तसवीर, तो फैंस ने पूछा- क्या है खूबसूरती का राज?

Shehnaaz Gill, Shehnaaz Gill viral photo: एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. आये दिन शहनाज अपनी खूबसूरत तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है. उनके चाहने वाले इतने है कि उनकी तसवीरें आते ही वायरल हो जाती है. अब एक्ट्रेस की एक तसवीर फैंस के होश उड़ा रही है.

विज्ञापन

Shehnaaz Gill, Shehnaaz Gill viral photo: एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. आये दिन शहनाज अपनी खूबसूरत तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है. उनके चाहने वाले इतने है कि उनकी तसवीरें आते ही वायरल हो जाती है. अब एक्ट्रेस की एक तसवीर फैंस के होश उड़ा रही है.

शहनाज गिल का स्वैग अब ऐसा है कि फैन्स उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं. शहनाज ने अपनी कुछ तसवीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. तसवीर के पोस्ट में उन्होंने लिखा, गुड नीनी. एक्ट्रेस की इस ‘नो मेकअप लुक’ को देख फैंस दीवाने हो रहे है. इस तसवीर में वो बेहद सिंपल लुक में नजर आ रही है, लेकिन फिर भी वो बेहद खूबसूरत दिख रही है. उनके बाल खुले हुए है और वो कैमरे को देखकर पोज दे रही है.

https://www.instagram.com/p/CEcLwIKB6VX/

यूजर एक्‍ट्रेस की तसवीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. लोग उनकी अदा और खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, तू ही तो जन्नत मेरी है, तू ही सूकून. एक ने लिखा, सबकी नींद उड़ाकर आप सोने जा रही है. एक ने लिखा, आप लाखों दिलों की धड़कन हो. वहीं, उनके बहुत सारे फैंस ने उनसे उनकी खूबसूरती का राज पूछा.

Also Read: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की इस तसवीर को देख फैंस बोले पड़े- सिंदूर लगा लो…

वहीं, स्पॉटब्वॉय के रिपोर्ट के मुताबिक, शहनाज इंस्टाग्राम पर अपने एक पोस्ट के लिए काफी मोटी रकम चार्ज करती हैं. पहले शहनाज अपने एक पोस्ट के 5 लाख रुपये लेती थी, लेकिन इन दिनों उनके एक पोस्ट की फीस 8 लाख रुपये है. वहीं, शहनाज गिल बड़े ब्रैंड के लिए पोस्ट करने पर 10 लाख फीस चार्च करती हैं.

इससे पहले शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का एक गाना ‘भुला दूंगा’ रिलीज हुआ था. सिद्धार्थ और शहनाज के इस रोमांटिक वीडियो को फैंस का खूब प्‍यार मिल था. ‘भुला दूंगा’ गाना सोशल मी़डिया पर आते ही छा गया था. इस रोमांटिक गाने शूटिंग Madh Island में हुई है. इस गाने को शूट करने में दो दिन लगे थे.

Posted By: Divya keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola